• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

मध्य प्रदेश में बिछेगा 963 नई सड़कों का नेटवर्क, सीहोर की 84 बसाहटों तक पहुंचेगी 209 किमी लंबी 81 सड़कों की कनेक्टिविटी

इस योजना के तहत प्रदेश में 1763 करोड़ रुपये की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी सड़कों का जाल बिछेगा, जो ग्रामीण विकास की तस्वीर बदल देगा।

By Akash MathurEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 11 May 2026 10:56:14 AM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 11:23:31 AM (IST)
  • Join करें
मध्य प्रदेश में बिछेगा 963 नई सड़कों का नेटवर्क, सीहोर की 84 बसाहटों तक पहुंचेगी 209 किमी लंबी 81 सड़कों की कनेक्टिविटी
योजना का मॉडल देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान। नईदुनिया।

HighLights

  1. सीहोर जिले में 81 नई सड़कें बनने की मंजूरी
  2. 84 बसाहटें सीधे मुख्य मार्गों से जुड़ेंगी
  3. भैरूंदा से पीएम ग्राम सड़क योजना-4 का शुभारंभ

नईदुनिया प्रतिनिधि सीहोर। प्रधानमंत्री सड़क योजना के चौथे चरण में प्रदेश को 963 नई सड़कें मिलेंगी। सीहोर जिले को इसके तहत बड़ी सौगात मिली है। जिले में 165 करोड़ रुपये की लागत से 209 किलोमीटर लंबी 81 नई सड़कें बनाई जाएंगी। इन सड़कों के बनने से जिले की 84 बसाहटें सीधे मुख्य मार्गों से जुड़ जाएंगी।

रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भैरूंदा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 और पीएम जनमन योजना का शुभारंभ किया।

प्रदेश को मिली 963 नई सड़कों की मंजूरी

योजना के तहत मध्य प्रदेश में 1763 करोड़ रुपये की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 नई सड़कें बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार मिलकर ग्रामीण विकास को नई गति दे रही है, जिसका सीधा लाभ जनता को मिलेगा।


यह भी पढ़ें- MP PWD की नई व्यवस्था, अब बिना साइट इंस्पेक्शन नहीं बढ़ेगी सड़क और पुलों की लागत, समिति करेगी पड़ताल

सड़क निर्माण में एमपी देश में नंबर-1

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क निर्माण और रखरखाव में मध्यप्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। प्रदेश में अब तक 90 हजार किलोमीटर से अधिक लंबी सड़कें बनाई जा चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन के लिए मध्यप्रदेश को पांच अलग-अलग पुरस्कार मिले हैं।

किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा सीधा फायदा

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नई सड़कों से किसान आसानी से अपनी उपज मंडियों तक पहुंचा सकेंगे। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी।

पीएम आवास योजना के लिए 2055 करोड़ की मंजूरी

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2055 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता का स्वीकृति पत्र भी सौंपा।

ये हैं प्रमुख बातें

• प्रदेश में 1763 करोड़ से 2117 किमी लंबी सड़कें बनेंगी

• जनजातीय क्षेत्रों के लिए पीएम जनमन योजना में 261 करोड़ मंजूर

• सड़क रखरखाव में मध्य प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर