• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

सीहोर में 30 करोड़ की सड़क उखड़ी, कांग्रेस नेता ने रोड पर बैठकर कराया मुंडन

30 करोड़ की लागत बनी सड़क निर्माण के समय दावा किया गया था,कि एफडीआर तकनीक से बनी सड़क की उम्र सामान्य सड़कों से ज्यादा होगी और लागत भी कम आएगी। अब सड़...और पढ़ें

By Akash MathurEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 11 May 2026 02:13:55 PM (IST)Updated Date: Mon, 11 May 2026 02:16:08 PM (IST)
  • Join करें
सीहोर में 30 करोड़ की सड़क उखड़ी, कांग्रेस नेता ने रोड पर बैठकर कराया मुंडन
सीहोर-श्यामपुर सड़क पर बैठकर मुंडन कराते पंकज शर्मा। नईदुनिया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। जिले में भ्रष्टाचार के विरोध का अनोखा मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने जर्जर हो चुकी सीहोर-श्यामपुर सड़क पर बैठकर मुंडन कराया और सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

बताया जा रहा है कि यह सड़क प्रदेश की पहली एफडीआर तकनीक से बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के एक साल के भीतर ही सड़क जगह-जगह से उखड़ गई।

30 करोड़ की सड़क बनी परेशानी

करीब 28 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। निर्माण के समय दावा किया गया था कि एफडीआर तकनीक से बनी सड़क की उम्र सामान्य सड़कों से ज्यादा होगी और लागत भी कम आएगी।


हालांकि अब सड़क की हालत पूरी तरह खराब हो चुकी है। जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी सड़क लोगों के लिए परेशानी और हादसों का कारण बन रही है।

रोज हजारों लोग करते हैं सफर

कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने कहा कि यह सड़क सीहोर शहर और ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क है। इसी मार्ग से लोग शाजापुर और राजगढ़ की ओर भी आवागमन करते हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क की खराब गुणवत्ता के कारण कई लोग दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं, लेकिन अब तक जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में बिछेगा 963 नई सड़कों का नेटवर्क, सीहोर की 84 बसाहटों तक पहुंचेगी 209 किमी लंबी 81 सड़कों की कनेक्टिविटी

आंदोलन की चेतावनी

पंकज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पहले भी इस सड़क के मुद्दे को उठा चुकी है, लेकिन दोषियों पर कार्रवाई नहीं होना बड़े भ्रष्टाचार और मिलीभगत की ओर इशारा करता है।

उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।