• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

शर्मनाक! आजादी के 75 साल बाद भी सड़क को तरस रहा महोड़िया गांव, लोगों ने चुनाव में बहिष्कार की दी चेतावनी

देश को आजाद हुए लगभग 75 साल हो चुके हैं परंतु मध्यप्रदेश के सीहोर जिला आष्टा विधानसभा के ग्राम पंचायत जीवापुर महोडिया में आज तक विकास की कोई योजना नही...और पढ़ें

By Akhilesh GuptaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 01:48:25 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 01:48:25 PM (IST)
शर्मनाक! आजादी के 75 साल बाद भी सड़क को तरस रहा महोड़िया गांव, लोगों ने चुनाव में बहिष्कार की दी चेतावनी
आजादी के 75 साल बाद भी सड़क को तरस रहा महोड़िया गांव

HighLights

  1. आजादी के बाद से आज तक नहीं बनी सड़क
  2. जीवापुर महोडीया से जोलाई जाने वाला रास्ता बना दुविधा
  3. लोगों ने दी चुनाव में बहिष्कार की चेतावनी

नवदुनिया नवदुनिया न्यूज, जावर। आपने पंचायत वेब सीरीज तो देखी होगी।

देश को आजाद हुए लगभग 75 साल हो चुके हैं परंतु मध्यप्रदेश के सीहोर जिला आष्टा विधानसभा के ग्राम पंचायत जीवापुर महोडिया में आज तक विकास की कोई योजना नहीं है। गांव के लोग आज भी सड़क ना होने की वजह से परेशान हैं। जिस कारण ग्रामीणों एव किसानों नें मिल कर प्रशासनिक अधिकारियों एवं राजनेताओं से निवेदन किया है कि यदि जल्द ही हमारे गांव महुडीया में सड़क नहीं बनाई गई तो पूरे गांव के लोग एकत्र होकर तहसील जावर के सामने धरना प्रदर्शन प्रारंभ कर देंगे।

विकास से कोसों दूर है गांव

जब यह बात किसानों नें नगर परिषद जावर के पूर्व अध्यक्ष शैलेष कुमार वैद्य को बताई तो वह तत्काल गांव पहुंचे और देखा तो सच में गांव के लोगों की परेशानी देखकर काफी दुख हुआ। पूर्व नपा अध्यक्ष जावर वैध नें कहा कि गांव के लोग आज भी आजादी के बाद हुए विकास कार्यों से कोसों दूर हैं। प्रशासन को एवं जिम्मेदार नेताओं को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। ग्रामीणों नें कीचड़ में खड़े होकर विरोध दर्ज कराया।


यह भी पढ़ें- भोपाल के संत हिरदाराम नगर में एलिवेटेड ब्रिज का काम धीमा, त्यौहारों में प्रभावित हो सकता है कारोबार, व्यापारी चिंतित

ग्रामीणों ने दी चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

इस अवसर पर ग्रामीणों नें कहा कि हमने सभी वरिष्ठ लोगों को जानकारी दी है लेकिन कोई कार्यवाही आज तक नहीं हुई। अगर अब रोड़ नही बना तो हम सभी गांव के लोग वोट नहीं देंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य रूप से बजे सिंह ठाकुर, उप सरपंच फूल सिंह, धीरज सिंह ठाकुर, मोरसिंह ठाकुर, गजराज़ सिंह ठाकुर, कोक सिंह ठाकुर, हरि सिंह गहरवाल, रमेश मालवीय, कुमेर सिंह ठाकुर, उदय सिंह ठाकुर, राजेंद्र मालवीय सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।