• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

कुबरेश्वर धाम के लिए निकली कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु को हार्ट अटैक, भीड़ में एंबुलेंस अटकी, डॉक्टरों ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया

सीहोर में कांवड़ यात्रा के दौरान महाराष्ट्र के श्रद्धालु को हार्ट अटैक आया। भीड़ के कारण एंबुलेंस नहीं पहुंची, डॉक्टर ने कंधे पर बैठाकर हाईवे तक पहुंच...और पढ़ें

By Akhilesh GuptaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 12:27:59 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 12:27:59 PM (IST)
कुबरेश्वर धाम के लिए निकली कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु को हार्ट अटैक, भीड़ में एंबुलेंस अटकी, डॉक्टरों ने कंधे पर उठाकर पहुंचाया
कुबरेश्वर धाम के लिए निकली कांवड़ यात्रा में श्रद्धालु को हार्ट अटैक। (नईदुनिया)

HighLights

  1. महाराष्ट्र से आए श्रद्धालु की यात्रा के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ी।
  2. मंदिर मार्ग पर श्रद्धालु को अचानक हार्ट अटैक आया।
  3. भारी भीड़ के कारण एंबुलेंस घटनास्थल तक नहीं पहुंची।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर: सीवन नदी तट से कुबरेश्वर धाम के लिए निकली भव्य कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महाराष्ट्र के जलगांव से यात्रा में शामिल होने आए श्रद्धालु को मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर अचानक हार्ट अटैक आ गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

भीड़ के कारण नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस

श्रद्धालुओं ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी। बताया गया कि एंबुलेंस हाईवे पर घटनास्थल से करीब 100 मीटर की दूरी पर खड़ी थी, लेकिन कांवड़ यात्रा में उमड़ी भारी भीड़ के कारण वह मरीज तक नहीं पहुंच सकी।

डॉक्टर ने कंधे पर बैठाकर पहुंचाया हाईवे तक

करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस के मौके तक नहीं पहुंच पाने के बाद वहां मौजूद डाक्टर ने तत्परता दिखाई। डाक्टर ने बीमार श्रद्धालु को अपने कंधे पर बैठाया और पैदल चलकर हाईवे तक पहुंचे। इसके बाद श्रद्धालु को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। डाक्टर की इस तत्परता और मानवीय पहल की मौके पर मौजूद लोगों ने सराहना की।


आपातकालीन सेवाओं को हुई परेशानी

कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के कारण रास्तों पर भारी भीड़ रही, जिससे आपातकालीन सेवाओं के वाहनों को भी आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें- सीवन नदी से कुबेरेश्वरधाम तक आस्था का महासैलाब, हजारों कांवड़िए भरेंगे पवित्र जल