सीहोर में टला भीषण हादसा, आग बुझाते-बुझाते खुद जलने लगी दमकल की गाड़ी; चालक की सूझबूझ से बची जान
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के भैरुंदा क्षेत्र में गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल में ही आग लग गई। चालक ने तुरंत वाहन को बाहर निकालकर ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 23 Mar 2026 01:23:46 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Mar 2026 01:25:55 AM (IST)
सीहोर में आग बुझाने पहुंची दमकल में ही लग गई आग (AI से जनरेट इमेज)HighLights
- सीहोर में आग बुझाने पहुंची दमकल में ही लग गई आग
- टायर जलते ही गाड़ी लेकर भागा ड्राइवर
- डीजल टैंक तक पहुंच गई थीं लपटें
नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। जिले के भैरुंदा क्षेत्र में गेहूं की फसल में आग लगने की सूचना पर पहुंची दमकल में ही आग लग गई। चालक ने तुरंत वाहन को बाहर निकालकर आग बुझाई। बाद में दूसरे वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। बताया गया कि रविवार को बालागांव, अतरालिया और मंडी के बीच गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने की सूचना मिलने पर नगर परिषद की दमकल टीम पहुंची।
वहां पता चला कि वहां गेहूं की फसल नहीं, बल्कि उसकी नरवाई जल रही थी। आग तेजी से फैल रही थी, जिसकी चपेट में गेहूं के खेत भी आ सकते थे। कुछ किसानों ने दमकल कर्मियों पर दबाव बनाते हुए वाहन को खेत में उतरने को मजबूर कर दिया।
इसी दौरान आग की लपटों ने दमकल वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। वाहन के दोनों टायर, वायरिंग और अन्य हिस्से जलकर क्षतिग्रस्त हो गए। स्थिति उस समय और गंभीर हो गई जब दमकल के डीजल टैंक की पाइप तक आग पहुंच गई।
यह भी पढ़ें- रतलाम में इंस्टाग्राम पर अमर्यादित टिप्पणी से आहत हुए सैकड़ों मुस्लिम लोग, देर रात पहुंचे थाने, आरोपी पर केस दर्ज
टैंक भरा होने के कारण बड़ा विस्फोट हो सकता था, लेकिन चालक ने किसी तरह दमकल वाहन को बाहर निकालकर उसे बुझाया। एक वाहन के क्षतिग्रस्त हो जाने पर पालिका के दूसरे दमकल वाहन और इछावर, रेहटी से आए दमकल वाहन सहायता से आग पर किसी तरह काबू पाया जा सका।