_202649_225414_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, सीहोर। मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी और किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान सीहोर जिले में प्रदर्शन के दौरान एक अनोखा विरोध देखने को मिला, जब उमंग सिंघार ने कलेक्टर के ज्ञापन लेने न आने पर एक कुत्ते को प्रतीकात्मक रूप से ज्ञापन सौंप दिया। उन्होंने कहा कि यह बात मुख्यमंत्री तक पहुंचा देना।
जानकारी के अनुसार बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बस स्टैंड से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गए और नारेबाजी करने लगे।
उमंग सिंघार ने स्पष्ट किया कि वे केवल कलेक्टर को ही ज्ञापन सौंपेंगे। जब एडीएम वृंदावन सिंह ज्ञापन लेने पहुंचे तो उन्होंने उनसे बात करने से मना कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर मुख्यालय पर नहीं हैं। इस पर सिंघार ने टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्या कलेक्टर हनीमून मनाने गए हैं।
कलेक्टर की अनुपस्थिति से नाराज होकर नेता प्रतिपक्ष और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट गेट पर धरने पर बैठ गए। काफी देर तक इंतजार के बाद जब कलेक्टर नहीं पहुंचे तो उन्होंने कुत्ते को ज्ञापन सौंपकर विरोध दर्ज कराया। जाने से पहले सिंघार ने एडीएम को फटकार लगाते हुए कहा कि कलेक्टर को बता देना कि क्या वह गुलाम हैं।
यह भी पढ़ें- एमपी में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'स्लीपर सेल' ध्वस्त, आगरा का प्रदीप शुक्ला गिरफ्तार; एसटीएफ ने सीमा पर दबोचा