• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सीहोर

विदिशा में जमीनी विवाद में घायल युवक की मौत, भड़के परिजनों ने अंबानगर चौराहे पर शव रखकर किया चक्का जाम

12 जून को हुए विवाद के दौरान मारपीट में 45 वर्षीय वीरन केवट गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे विदिशा से भोपाल रेफर किया गया, जहां...और पढ़ें

By Ajay JainEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 10:58:17 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 10:58:17 AM (IST)
  • Join करें
विदिशा में जमीनी विवाद में घायल युवक की मौत, भड़के परिजनों ने अंबानगर चौराहे पर शव रखकर किया चक्का जाम
अंबानगर चौराहे पर चक्काजाम करते नाराज स्वजन।

HighLights

  1. जमीनी विवाद में घायल युवक की मौत
  2. शव रखकर दो घंटे तक हाईवे पर चक्का जाम
  3. परिजनों की आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

नवदुनिया न्यूज, गंजबासौदा। जमीनी विवाद में गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद बुधवार शाम अंबानगर चौराहे पर स्वजनों ने शव रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्वजन आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

12 जून को हुआ था विवाद

जानकारी के अनुसार ग्राम अरनोट निवासी 45 वर्षीय वीरन केवट का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। 12 जून को हुए इस विवाद के दौरान मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे विदिशा से भोपाल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। मृतक का शव गांव लाते समय परिजनों और ग्रामीणों ने अंबानगर चौराहे पर रखकर चक्का जाम कर दिया।


परिजनों ने की आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों का कहना था कि आरोपितों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। अंबानगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि 12 जून को हुई मारपीट की घटना में मृतक गंभीर रूप से घायल हुआ था। शिकायत के आधार पर गांव के ही मंजू और अभिषेक लोधी के खिलाफ पहले मारपीट का मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें- सागर: शराब माफिया के हमले में दूसरी मौत, शाहपुर में शव रखकर प्रदर्शन

बाद में चोटों की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में धारा 307 के तहत भी अपराध दर्ज किया गया। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वस्त किया कि युवक की मौत के बाद मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इसके बाद परिजन शांत हुए और चक्का जाम समाप्त कर शव को वहां से हटाया गया।