सिवनी में नेशनल हाईवे 44 पर लखनवाड़ा के सिमरिया पुल हादसा पर हादसा, डंपर और कार भिड़े, 1 की मौत, 8 घायल
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद नेशनल हाईवे की एंबुलेंस व राहत बचाव दल समय पर घटनास्थल में देरी से पहुंच सका। लखनवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 11:05:28 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 11:15:16 PM (IST)
घटना के बाद वाहनों का ये हाल हो गया।HighLights
- कार पुल के पास पहुंची थी तभी ट्रक ने साइड लेकर कार को टक्कर मारी।
- टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन घिसटते हुए 20 फीट नीचे जा गिरे।
- हादसे में डंपर सवार 1 मजदूर की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हो गए हैं।
सिवनी। नेशनल हाईवे 44 पर लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिमरिया पुल के पास शुक्रवार (27 फरवरी) शाम लगभग 4 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। साइड लेने (ओवरटेक) के दौरान ईंटों से भरे ट्रक (एमपी 22 जी 3164) और फार्च्यूनर कार (एमपी 13 सीबी 0222) के बीच हुई भिड़ंत में दोनों वाहन पुल से लगभग 20 फीट नीचे जा गिरे। इस भीषण दुर्घटना में डंपर सवार 1 मजदूर की मौत हो गई, जबकि 8 लोग (6 मजदूर और 2 कार सवार) घायल हो गए हैं।
लखनवाड़ा थाना प्रभारी चंद्रकिशोर सिरामे ने बताया कि कार पुल के पास पहुंची थी तभी तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही पूर्वक साइड लेते हुए कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन घिसटते हुए 20 फीट नीचे जा गिरे।
जानकारी के अनुसार हादसे के बाद नेशनल हाईवे की एंबुलेंस व राहत बचाव दल समय पर घटनास्थल में देरी से पहुंच सका। लखनवाड़ा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और बचाओ अभियान चलाकर सभी घायलों को बाहर निकाला तथा जिला अस्पताल पहुंचाया।
लखनवाड़ा पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 281, 125ए बीएनएस में अपराध दर्ज कर लिया है। इस दुर्घटना में ट्रक में सवार एक मजदूर संदीप मर्शकोले पुत्र जसपाल (20) ताखलाथाना बरघाट उपचार के दौरान मौत हो गई है। ट्रक में सवार घायल मजदूरों में प्रिन्स पंन्द्रे (18), राजा उइके (22), नरेंद्र मर्सकोले (21), सचिन उईके (23), विशाल मर्शकोले (18 ), करन मर्शकोले (23) सभी ग्राम ताखला बरघाट निवासी कैलाश जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं कार में सवार घायलों में छिंदवाड़ा निवासी कन्हैया सूर्यवंशी (25), आदित्य चौरे (26) शामिल हैं।