• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

सिवनी के मोबाइल नंबर से लारेंस बिश्नोई गैंग ने दिल्ली के व्यापारी से मांगी 2 करोड़ रुपये की फिरौती

पुलिस के अनुसार यह रंगदारी की काल लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े ''''हैरी बाक्सर'''' द्वारा की गई थी। सुराग मिलने पर दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सह...और पढ़ें

By Sanjay AgrawalEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 11:08:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 11:11:29 PM (IST)
  • Join करें
सिवनी के मोबाइल नंबर से लारेंस बिश्नोई गैंग ने दिल्ली के व्यापारी से मांगी 2 करोड़ रुपये की फिरौती
लारेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी फिरौती।

HighLights

  1. मोबाइल हैक कर मांगी गई रकम।
  2. जांच में सिवनी पहुंची दिल्ली पुलिस।
  3. उपयोग किया गया मोबाइल जब्त।

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। राजधानी दिल्ली के एक व्यापारी से कुख्यात लारेंस बिश्नोई गैंग द्वारा 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के मामले के तार मध्य प्रदेश के सिवनी जिले से जुड़ गए हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले की जांच करते हुए दिल्ली पुलिस की एक विशेष टीम गुरुवार को जिले के बंडोल क्षेत्र में पहुंची।

दरअसल, दिल्ली पुलिस की तकनीकी जांच में पता चला कि दिल्ली के व्यापारी को व्हाट्सएप काल के जरिए धमकी देने और फिरौती मांगने के लिए जिस मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया था, उसका पंजीयन और लोकेशन सिवनी जिले की है।


पुलिस के अनुसार यह रंगदारी की काल लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े ''''हैरी बाक्सर'''' द्वारा की गई थी। सुराग मिलने पर दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से मामले की पड़ताल तेज कर दी।

जांच में पता चला कि फिरौती के लिए इस्तेमाल किया गया मोबाइल नंबर बंडोल निवासी सुनील सतनामी के नाम पर दर्ज है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुनील से पूछताछ की और फोरेंसिक व तकनीकी जांच के लिए उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसे दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है।

इस मामले में सिवनी पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी ने नईदुनिया को बताया कि नंबर सुनील सतनामी के नाम पर दर्ज अवश्य है, लेकिन अब तक की पड़ताल में युवक की किसी भी आपराधिक गतिविधि या इस फिरौती मामले में कोई प्रत्यक्ष संलिप्तता सामने नहीं आई है।

तकनीकी जांच को और अधिक पुख्ता करने पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन जब्त किया है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस और साइबर विशेषज्ञ इस संभावना पर काम कर रहे हैं।

हैरी बाक्सर और उसके गुर्गों ने किसी अनाधिकृत माध्यम (स्पूफिंग या हैकिंग) से इस युवक के मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर व्हाट्सएप काल की होगी।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह पूरी कार्रवाई व जांच पूर्णतः दिल्ली पुलिस के स्तर पर की जा रही है, इसमें स्थानीय पुलिस का कोई अलग से केस नहीं है।