• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

सिवनी में स्कूल दीवार से टकराई कार, गाय बचाने के प्रयास में लगी आग, ग्रामीणों ने तत्काल बाहर निकाला

टक्कर होते ही कार के दरवाजे लाक हो गए, जिससे अंदर बैठे लोगों की जान पर बन आई।

By Sanjay AgrawalEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 10:16:04 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 10:16:04 AM (IST)
  • Join करें
सिवनी में स्कूल दीवार से टकराई कार, गाय बचाने के प्रयास में लगी आग, ग्रामीणों ने तत्काल बाहर निकाला
आग में जलकर खाक हुई कार। सौजन्य इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. एनएच 34 में बंजारी के पास हुआ बड़ा सड़क हादसा
  2. बाल-बाल बचे लखनादौन के कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा
  3. दुर्घटना के बाद बाहर से बाहर निकले गए ड्रायवर व गनमैन।

नईदुनिया प्रतिनिधि, घूरवाड़ा/सिवनी। जिले के धूमा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर गुरुवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। लखनादौन से कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह बाबा की कार बंजारी गांव के पास अचानक सामने आई गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गई।

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाई

कर सड़क किनारे स्थित बंजारी हाईस्कूल (हर्बल गार्डन) की बाउंड्री वाल से जा टकराई। दुर्घटना होते हुए कार के अगले हिस्से में आग भड़क गई। गनीमत की बात रही कि गार्डन के पास आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए कार के पास तत्काल पहुंच गए।


कुछ ही मिनटों में अगले हिस्से में भड़की आग

naidunia_image

साहस-सूझबूझ के साथ कार का गेट खोलकर वाहन में बैठे कांग्रेस विधायक योगेन्द्र सिंह बाबा, गनमैन राज धुर्वे और चालक अन्नू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ ही मिनटों में अगले हिस्से में भड़की आग ने पूरी कार को अपने आगोश में ले लिया। जब तक पुलिस व दमकल वाहन ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया तब तक पूरी कार जलकर खाक हो गई।

गृहग्राम लौटते वक्त हादसा

जानकारी के अनुसार विधायक योगेंद्र सिंह बाबा जबलपुर से अपने गृहग्राम घूरवाड़ा लौट रहे थे। हादसे के समय वाहन में विधायक, उनके गनमैन राजू धुर्वे और चालक अन्नू सवार थे। टक्कर होते ही कार के दरवाजे लाक हो गए, जिससे अंदर बैठे लोगों की जान पर बन आई।

naidunia_image

विधायक को मामूली चोट

घटना के बाद विधायक समेत सभी घायलों को तत्काल लखनादौन अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि विधायक योगेंद्र सिंह बाबा और उनके गनमैन को मामूली चोटें आई हैं, जबकि ड्राइवर अनुराग अन्नू उइके के चेहरे व होंठ पर चोट है।चिकित्सकों ने उनके घाव पर टांके लगाए हैं और उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद विधायक योगेन्द्र सिंह सहित गनमैन, ड्रायवर ने जबलपुर पहुंचकर आवश्यक जांच कराई, जहां सभी रिपोर्ट सामान्य होना बताई जा रही है। इधर, धूमा पुलिस ने प्रारंभिक रिपोर्ट दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

naidunia_image

गाय को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके चलते हाईवे में लखनादौन विधायक का कार्य दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई है और सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस घटनाक्रम पर विस्तृत जांच कर रही है।

अपूर्व भलावी, एसडीओपी लखनादौन

कांग्रेस नेताओं ने की स्वास्थ्य होने की कामना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कांग्रेस विधायक योगेंद्र सिंह की कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर चिंता जताते हुए उनके स्वस्थ होने की कामना की हैै। इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि लखनादौन विधायक व कांग्रेस पार्टी में मेरे साथी योगेंद्र सिंह बाबा के वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं उनके कुशलक्षेम की कामना करता हूं।

मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पोस्ट में लिखा नेशनल हाईवे-34 (सिवनी) पर लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह ''बाबा'' की कार गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्कूल की बाउंड्री से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

इस हादसे में राहत की बात यह रही कि योगेंद्र और उनके साथ मौजूद लोग समय रहते वाहन से सुरक्षित निकल आए और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। कांग्रेस परिवार सभी के शीघ्र स्वस्थ होने व पूर्ण सुरक्षा की कामना करता है।

यह भी पढ़ें- डिंडौरी में अनियंत्रित मालवाहक पलटा, महिला की मौत, दो दर्जन से अधिक घायल