• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • जन्‍माष्‍टमी
  • गणेशोत्‍सव
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

MP के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब आसानी से मिलेगी खाद, सरकार ने जारी किया व्हाट्सएप और हेल्पलाइन नंबर

सिवनी जिले में किसानों को सहूलियत देने के लिए ई-विकास 2.0 प्रणाली में बदलाव कर खाद खरीदी की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है और फार्मर आईडी निर्माण के ल...और पढ़ें

By Sanjay AgrawalEdited By: Akriti Kumari
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 11:19:54 AM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 11:19:54 AM (IST)
MP के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब आसानी से मिलेगी खाद, सरकार ने जारी किया व्हाट्सएप और हेल्पलाइन नंबर
सिवनी जिले में ई-विकास 2.0 पोर्टल के माध्यम से किसानों के लिए खाद खरीदने की प्रोसेस को आसान बनाया गया। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. ई-विकास 2.0 में बदलाव के बाद किसान अब आसानी से खाद खरीद सकेंगे
  2. मार्कफेड केंद्रों पर 300 से अधिक टोकन जनरेट करने की क्षमता बढ़ाई गई
  3. जल्द ही व्हाट्सएप पर 'HELP' लिखकर टोकन-खाद की जानकारी मिलेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। किसानों को ई-उर्वरक (खाद) की सुलभ और पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मध्य प्रदेश राज्य सरकार ने 'ई-विकास 2.0' (वितरण एवं कृषि उर्वरक आपूर्ति समाधान) प्रणाली में महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। इस नई व्यवस्था के तहत अब किसानों को अपनी आवश्यकतानुसार खाद खरीदने की छूट होगी और अतिरिक्त खाद लेने पर कोई कारण बताने की बाध्यता नहीं रहेगी।

इसके साथ ही कृषि विभाग ने 20 अगस्त से 'फार्मर ID' (Farmer ID) बनाने, अग्रिम खाद उठाव और पैक्स (PACS) की सदस्यता दिलाने का एक विशेष अभियान शुरू किया है। विधायक दिनेश राय मुनमुन को कृषि अधिकारियों ने इस नई व्यवस्था और किसानों को मिलने वाली सहूलियतों की विस्तृत जानकारी दी।


ई-विकास 2.0 प्रणाली में किए गए प्रमुख बदलाव-

  • अतिरिक्त खाद की सुलभता: ICAR की फसलवार अनुशंसा के अनुसार या उससे अधिक मात्रा में उर्वरक की आवश्यकता होने पर भी किसान पहली बार में ही इच्छानुसार खाद खरीद सकेंगे। इसके लिए किसी अतिरिक्त कारण या दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी।
  • टोकन क्षमता में वृद्धि: मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रों पर प्रतिदिन जनरेट होने वाले 300 टोकन की सीमा को जरूरत के हिसाब से बढ़ाया जा सकेगा।
  • टोकन निरस्तीकरण की सुविधा: टोकन जारी होने के 24 घंटे के भीतर उसे निरस्त (कैंसल) करने का विकल्प भी दिया गया है।
  • फसल खराब होने पर पुनः मांग: यदि किसी कारणवश फसल खराब होती है, तो किसान दोबारा उर्वरक की मांग कर सकेंगे। ऐसे विशेष मामलों (Exceptional Cases) में तहसीलदार या एसडीएम (SDM) द्वारा 48 घंटे के भीतर स्वीकृति दी जाएगी।

व्हाट्सएप बोट और हेल्पलाइन नंबर की शुरुआत

  • समर्पित हेल्पलाइन: किसानों की खाद से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 7880223344 जारी किया गया है। शासकीय कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक इस पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

  • व्हाट्सएप बोट (WhatsApp Bot): डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए जल्द ही ई-विकास 2.0 पर व्हाट्सएप बोट सुविधा शुरू हो रही है। किसान अपने मोबाइल से 'HELP' या 'मदद' लिखकर टोकन, रिटेलर, उर्वरक की उपलब्धता, उठाव की तारीख और टोकन की वैधता जैसी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे।
  • केंद्र सरकार से किया गया अनुरोध

    कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार से iFMS और ई-विकास पोर्टल के एकीकरण (Integration) के साथ-साथ दो अलग-अलग विक्रय केंद्रों की पीओएस (POS) मशीन से खाद लेने पर लगने वाली 60 मिनट की अनिवार्यता को समाप्त करने का भी अनुरोध किया गया है।

    यह भी पढ़ें- Jabalpur Rain: बरगी बांध के 13 गेट खोले गए, उफान पर नर्मदा, 25 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट