• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • जन्‍माष्‍टमी
  • गणेशोत्‍सव
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सिवनी

सिवनी में कीड़े मिलने के बाद विद्यार्थियों ने थाली में छोड़ा भोजन, स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस समूह द्वारा बच्चों को लंबे समय से अमानक स्तर का भोजन परोसा जा रहा है। उनका गुस्सा इसलिए भी ज्यादा है क्यों...और पढ़ें

By Sanjay AgrawalEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 29 Aug 2026 04:28:39 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Aug 2026 04:28:39 PM (IST)
सिवनी में कीड़े मिलने के बाद विद्यार्थियों ने थाली में छोड़ा भोजन, स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी
इल्ली मिलने के बाद विद्यार्थियों द्वारा थाली में छोड़ा गया भोजन। फाइल

HighLights

  1. भोमा जनशिक्षा केंद्र के प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल कामता का मामला
  2. रागिनी स्व-सहायता समूह पर खराब भोजन का आरोप
  3. जिला पंचायत तय करेगी समूह पर कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। जिले के भोमा जनशिक्षा केंद्र के अधीन प्राथमिक व माध्यमिक शाला कामता में मध्याह्न भोजन के दौरान बच्चों की थाली में इल्ली निकलने का मामला सामने आया। अभिभावकों में भारी आक्रोश पनप गया। स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी दी है।

बच्चों की सेहत को लेकर बेहद चिंतित

ग्रामीणों, विद्यार्थियों और अभिभावकों की शिकायत के बाद जनपद शिक्षा केंद्र सिवनी से मौके पर जांच प्रतिवेदन तैयार करने बीएससी और जनशिक्षक को भेजा गया है। अभिभावक अपने बच्चों की सेहत को लेकर बेहद चिंतित हैं।

थाली में ही मध्याह्न भोजन छोड़ दिया था

स्कूल में कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को परोसे गए मिड-डे मील में इल्ली (कीड़ा) मिलने से विद्यार्थियों ने थाली में ही मध्याह्न भोजन छोड़ दिया था। स्कूल में मध्याह्न भोजन वितरण की जिम्मेदारी ''रागिनी स्व-सहायता समूह'' के पास है, जिसका चयन संस्था व पंचायत स्तर पर किया जाता है।


प्रतिवेदन तैयार कर प्राथमिक जांच पूरी

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि समूह द्वारा परोसे गए भोजन में इल्ली मिलने के मामले में पंचनामा व प्रतिवेदन तैयार कर प्राथमिक जांच पूरी कर ली है और इसका विस्तृत प्रतिवेदन (रिपोर्ट) आगामी कार्रवाई करने जिला पंचायत को भेजा जा रहा है।

मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी

मध्याह्न भोजन से जुड़ी कार्रवाई का प्रभार जिला पंचायत के पास है, इसलिए समूह के खिलाफ कोई भी दंडात्मक कदम वहीं से उठाया जाएगा। वहीं जिला पंचायत के अधिकारियों के अनुसार जांच प्रतिवेदन मिलने के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

पिछले सप्ताह सामने आया था मामला

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह बच्चे हमेशा की तरह स्कूल में खाना खाने बैठे थे। तभी एक छात्रा की थाली में परोसी गई सब्जी व दाल में इल्ली तैरती हुई दिखाई दी। छात्रा ने घबराकर तुरंत इसकी जानकारी शिक्षकों को दी, जिसके बाद यह खबर गांव में फैल गई।

मजबूर होकर स्कूल में तालाबंदी करेंगे

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि रागिनी स्व-सहायता समूह का मध्याह्न भोजन का ठेका तुरंत निरस्त नहीं किया गया, तो वे मजबूर होकर स्कूल में तालाबंदी करेंगे और उग्र विरोध प्रदर्शन करेंगे। अब सबकी निगाहें जिला पंचायत द्वारा की जाने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

कामता स्कूल के मध्याह्न भोजन में इल्ली मिलने के मामले में मौके पर बीएसी और जनशिक्षक को भेजकर जांच प्रतिवेदन तैयार कराया गया है, जिसे कार्रवाई के लिए जिला पंचायत भेज दिया गया है। कार्रवाई संबंधी निर्णय वहां से होगा।

सचेंद्र मिश्रा, बीआरसीसी सिवनी

यह भी पढ़ें- शिक्षक पति की मौत के बाद अनुकम्पा नियुक्ति के लिए भटक रही पत्नी, बोली-चपरासी ही बना दीजिए