
नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। जिले के उगली थाना अंतर्गत सरेखाकलां गांव के पास नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि रेचना निवासी मोहर सिंह राणा (50) दुरेंदा गांव निवासी अपनी दिवंगत नानी उमनबाई का पिंडदान करने सरेखाकलां में नदी के संगम घाट पर गए थे।
धार्मिक अनुष्ठान व पिंडदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिवार के सदस्य वैनगंगा नदी में स्नान कर रहे थे। इसी बीच मोहर सिंह को डूबता देख यहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया।
नदी के गहरे पानी व तेज बहाव के कारण वे कुछ ही क्षणों में वह पानी में समा गए। घटना की सूचना तत्काल उगली पुलिस को सूचना दी। खोजबीन के बाद शव नदी से बाहर निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने स्वजनों को शव सौंप दिया है।
तेज आंधी के कारण टूटे बिजली के पोल व तार के कारण कुरई, कान्हीवाड़ा, उगली, पलारी, केवलारी इत्यादि कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रही हवाओं की रफ्तार इतनी अधिक थी कि खेतों में लगे बिजली के खंभे के साथ कई विशाल पेड़ धराशायी हो गए।
इस प्राकृतिक आपदा से किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। तेज हवाओं ने ग्रामीणों के मकानों के टीन शेष व अन्य हिस्सों को क्षति पहुंचाई है। कई घरों के कवेलू व टीन की चादरें हवा में उड़कर दूर जा गिरे। 11 जून को अधिकतम तापमान 38.4 डिसे दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिसे के आसपास बना हुआ है।
प्री-मानसून की दस्तक और मौसम में अचानक परिवर्तन ने जनजीवन को प्रभावित किया। वहीं बंडोल फिल्टर प्लांट की सप्लाई बंद होने के कारण शुक्रवार को शहर में आंशिक जल आपूर्ति होगी। बिजली कंपनी के कार्यपालन अभियंता सुभाष राय ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारी तत्परता से टूटी लाइनों को सुधारने में लगे हैं।
सिवनी, कान्हीवाड़ा, पलारी, केवलारी और कुरई में कई स्थानों पर खराब मौसम के कारण बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा है। बिजली विभाग द्वारा लाइनों में आए सभी फाल्ट को दुरुस्त करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए तकनीक का सहारा, जबलपुर में कसा गिरफ्तारी का शिकंजा