शहडोल के जयसिंह नगर वन परिक्षेत्र में मिले दो बाघों के शव, करंट से मौत की आशंका
खेत में लगी फसल को जानवरों से बचाव के लिए करंट फैलाया गया था, जिममें झुलसकर बाघ-बाघिन की मौत हो गई है। सर्किल मसिरा के आरएफ 382 के पास एक बाघ और एक बा ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 01:40:49 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 02:43:53 PM (IST)
शहडोल में दो बाघों की मौत से वन विभाग में मचा हड़कंप। - प्रतीकात्मक तस्वीरHighLights
- रविवार को एक बाघ का शव मिलने की सूचना वन विभाग को मिली थी
- सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की
- सोमवार तड़के उसी स्थान के आसपास एक बाघिन का शव भी मिला है
नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। शहडोल जिले के जयसिंहनगर वन परिक्षेत्र के मसिरा सर्किल में बाघ-बाघिन के शव 200 मीटर की दूरी के अंतरात में आसपास मिले हैं। एक साथ दो शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। आंशका है कि करंट से मौत हुई होगी। जानकारी लगते ही वन विभाग ने क्षेत्र में घेराबंदी कर डॉग स्क्वाड के साथ जांच शुरू कर दिया है।
जानकारी के अनुसार खेत में लगी फसल को जानवरों से बचाव के लिए करंट फैलाया गया था, जिममें झुलसकर बाघ-बाघिन की मौत हो गई है। सर्किल मसिरा के आरएफ 382 के पास एक बाघ और एक बाघिन के संदिग्ध शव मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं। फिलहाल डॉग स्क्वाड सहित कई टीमें क्षेत्र में सघन सर्चिंग कर रही हैं।
वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
जानकारी के अनुसार रविवार रात को सबसे पहले एक बाघ का शव मिलने की सूचना वन विभाग को मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। इसी दौरान सोमवार तड़के उसी स्थान के आसपास एक बाघिन का शव भी मिला है, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया। दोनों शव राजस्व क्षेत्र में मिले हैं।
सूत्रों के अनुसार दोनों बाघों की मौत करंट लगने से होने हुई है। हालांकि, वन विभाग ने अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी मिलते ही डीएफओ तरुणा वर्मा भी अपनी टीम के जांच करा रही है। उन्होंने बताया कि दो बाघों की मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि पीएम रिपोर्ट से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। फील्ड स्टाफ और अन्य विशेषज्ञ दल क्षेत्र में सर्चिंग कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह प्राकृतिक मौत है या फिर किसी अवैध गतिविधि का मामला है। इस घटना से वन्यजीव प्रेमियों और आम लोगों में भी चिंता का माहौल है। वन विभाग का कहना है कि जल्द ही जांच पूरी कर मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।