• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में डाॅ. मोहन भागवत ’पंच परिवर्तन और राष्ट्रीय मुद्दों’ पर चर्चा कर सकते हैं आज

अपने बीच संघ के सरसंघचालक को पाकर संघ कार्यकार्यकर्ता आत्मविभाेर हुए और यह उनके लिए एक सुखद क्षण था जिसे वह जीवन भर अपने मनोमस्तिष्क में संजोकर रखेंगे...और पढ़ें

By Ravindra VaidyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 21 May 2026 08:33:13 AM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 08:50:42 AM (IST)
  • Join करें
शहडोल में डाॅ. मोहन भागवत ’पंच परिवर्तन और राष्ट्रीय मुद्दों’ पर चर्चा कर सकते हैं आज
संघ प्रमुख डाॅ. मोहन भागवत। नईदुनिया

HighLights

  1. इस वर्ग में संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत पहुंचे
  2. 383 संघ स्वयंसेवकों ने लिया भारत मां की सेवा का संकल्प
  3. संघ प्रमुख डाॅ. मोहन भागवत ने संघ पदाधिकारियों से चर्चा

नईदुनिया प्रतिनिधि शहडोल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यक्षेत्र का कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य का आयोजन जिला मुख्यालय के पांडवनगर स्थित सरस्वती स्कूल परिसर में किया जा रहा है।

यहां 22 मई तक रहेंगे डाॅ. मोहन भागवत

बुधवार को इस वर्ग में संघ के सरसंघचालक डाॅ. मोहन भागवत पहुंचे। वह यहां 22 मई तक रहेंगे। संघ प्रमुख कटनी से वाया सड़क मार्ग सुबह 8 बजकर 34 मिनट पर शहडोल वर्ग स्थल पर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा के बीच इनका यहां आगमन हुआ।

मध्यक्षेत्र के 383 स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं

naidunia_image

वर्ग स्थल के बाहर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई थी और वर्ग परिसर में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया।भारत मां की सेवा का संकल्प लेकर यहां मध्यक्षेत्र के 383 स्वयंसेवक प्रशिक्षण ले रहे हैं।


स्वयंसेवकों में खुशी और उत्साह का माहौल

वर्ग के सर्वाधिकारी जसविंदर सिंह ने संघ प्रमुख की अगवानी की। संघ प्रमुख के आगमन की खबर सुनकर स्वयंसेवकों में खुशी और उत्साह का माहौल है।दोपहर को संघ प्रमुख ने गुरूजी सभागार में स्वयंसेवकों के साथ बैठकर भोजन किया।

naidunia_image

सरसंघचालक को पाकर संघ कार्यकार्यकर्ता आत्मविभाेर

अपने बीच संघ के सरसंघचालक को पाकर संघ कार्यकार्यकर्ता आत्मविभाेर हुए और यह उनके लिए एक सुखद क्षण था जिसे वह जीवन भर अपने मनोमस्तिष्क में संजोकर रखेंगे।

naidunia_image

वर्ग के अधिकारियों से की व्यक्तिश: चर्चा

डा भागवत ने बुधवार को वर्ग स्थल पर बनाए गए आवास के अतिथि कक्ष में ही वर्ग की जिम्मेदारी संभाल रहे संघ पदाधिकारियों से चर्चा की।उन्होंने क्षेत्र व प्रांत के पदाधिकारियों से व्यक्तिश: चर्चा की और यहां की गतिविधियों को लेकर बात की।संघ प्रमुख डा भागवत गुरुवार को बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे।

’पंच परिवर्तन और राष्ट्रीय मुद्दों’ पर चर्चा

संबोधन के दौरान डाॅ. मोहन भागवत ’पंच परिवर्तन और राष्ट्रीय मुद्दों’ पर चर्चा कर सकते हैं। संघ प्रमुख् यहां पर दो दिन रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि कार्यकर्ता विकास वर्ग संघ का इंटरनल कार्यक्रम है। इस तरह के वर्ग पूरे देश में मई में चलते हैं, जहां पर व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण का लक्ष्य रहता है।

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

संघ प्रमुख के शहडोल आगमन पर कलेक्टर डा केदार सिंंह, पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव,एसडीएम सोहागपुर अमृता गर्ग, एएसपी अभिषेक दीवान सहित तमाम पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।शहर में प्रवेश मार्ग से लेकर वर्ग स्थल तक हर 100 मीटर पर पुलिस सुरक्षा तैनात रही। एसपी ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों से चर्चा की।

यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट की जबलपुर बेंच ने धर्मशास्त्र नेशनल ला यूनिवर्सिटी को जारी किया नोटिस