• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल के जैतपुर में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, तीन की मौत; चार से ज्यादा लोग झुलसे

थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालक समेत 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 से अधिक लोग झुलसे गए। घटना के बाद पुलिस और ग्रा...और पढ़ें

By Vinod ShuklaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 09:18:20 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 09:39:12 AM (IST)
शहडोल के जैतपुर में आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, तीन की मौत; चार से ज्यादा लोग झुलसे
मौसम विभाग ने बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए किसानों से खुले खेतों और पेड़ों के नीचे न रुकने की अपील की है।

HighLights

  1. हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर
  2. धान की रोपाई के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई
  3. झींक बिजुरी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सक मौजूद नहीं

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से भारी तबाही मच गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

झींक में खेत में धान की रोपाई के दौरान हुई घटना

झींक बिजुरी चौकी अंतर्गत ग्राम झींक में खेत में धान की रोपाई के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से 28 वर्षीय किशन, पत्नी राकेश गंभीर रूप से झुलस गए।

झींक बिजुरी अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सक नहीं थे

ग्रामीण उन्हें झींक बिजुरी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे। इसके बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल शहडोल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग भी झुलस गए हैं, जिनकी हालत स्थिर है।

दरशिला चौकी क्षेत्र के छुटकी टोला में हादसा

वहीं दरशिला चौकी क्षेत्र के छुटकी टोला में खेत में धान की रोपाई कर रहे 45 वर्षीय सुंदर पाव पर बिजली गिर गई। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया

इस हादसे में दो अन्य ग्रामीण भी झुलसे हैं, जिनका उपचार जारी है। दरशिला चौकी क्षेत्र के ही रेकोवा गांव में खेत में काम कर रहे दो लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


घर के बाहर खड़ा था बालक

चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। इसी तरह जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुसरा में 11 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह पिता प्रेमलाल सिंह घर के बाहर खड़ा था।

बालक की भाभी भी झुलस गईं, उपचार जारी

तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी भाभी भी झुलस गईं, जिनका उपचार जारी है।

मौसम विभाग ने की सुरक्षित रहने की अपील

मौसम विभाग ने बारिश और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए किसानों से खुले खेतों और पेड़ों के नीचे न रुकने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- जबलपुर में बातचीत के बहाने बुलाकर भाइयों पर किए चाकू से दनादन वार, एक की मौत