
नईदुनिया प्रतिनिधि,शहडोल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग शहडोल के पांडव नगर स्थित सरस्वती स्कूल में चल रहा है।इस वर्ग में स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन करने के लिए संघ प्रमुख डा मोहन भागवत तीन दिन के लिए शहडोल प्रवास पर रहे। वह यहां 20 मई को पहुंचे थे।
उन्होंने वर्ग संचालन टोली के साथ भी बैठक की ओर सभी के परिवारों के सुख.दुख के बारे में बातचीत की। इस दौरान संघ प्रमुख ने कहा कि इस वर्ग से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।कम खर्च में बडे आयोजनों को किस तरह से व्यवस्थित करना है यह कार्यकर्ता यहां से सीखकर जाता है।
उन्होंने कहा कि किसी को अगर संघ को जानना है तो उसे संघ की शाखा में आना होगा। अपने प्रवास के दौरान संघ प्रमुख शुक्रवार को क्षेत्रीय शारीरिक प्रशिक्षण प्रमुख गंगाराजू पांडे के आवास पर भी गए और कुछ समय परिवार के लोगों के बीच बिताया।देर रात वह ट्रेन से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का कार्यकर्ता विकास वर्ग सामान्य प्रथम वर्ष 18 मई से यहां सरस्वती स्कूल पांडवनगर में चल रहा है जिसका समापन 7 जून को होगा।संघ प्रमुख तीन दिनों तक इसी वर्ग के निमित्त यहां आए थे और उन्होंने अपने पूरे तीन दिन वर्ग परिसर के अंदर ही रहकर बिताए।
इस दौरान पूरा पांडवनगर क्षेत्र सुरक्षा के घेरे में रहा। बाहर से तकरीबन 250 पुलिस जवान और स्पेशल फोर्स भी तैनात रहा। जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा होने के कारण वर्ग परिसर में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया गया।
यह भी पढ़ें- Twisha Murder Case: फरार पति समर्थ सिंह को हिरासत में लिया गया, आज भोपाल पुलिस करेगी अदालत में पेश