• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल पुलिस का कारनामा, जिस थाने में दो दिन पहले दर्ज हुई थी मिसिंग की रिपोर्ट; उन्हीं ने लावारिस शव समझ दफना दिया

शहडोल कोतवाली पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है, सब्जी मंडी वार्ड 9/12 के रमेश सराफ 6 जून से लापता थे।

By Vinod ShuklaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 10:16:55 AM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 10:26:35 AM (IST)
  • Join करें
शहडोल पुलिस का कारनामा, जिस थाने में दो दिन पहले दर्ज हुई थी मिसिंग की रिपोर्ट; उन्हीं ने लावारिस शव समझ दफना दिया
शहडोल पुलिस की लापरवाही पर उठ रहे सवाल। - एआई इमेज

HighLights

  1. 7 जून को गुमशुदगी दर्ज हुई, 8 जून को मुड़ना नदी के पास अज्ञात शव मिला
  2. पहचान की कोशिश किए बिना लावारिस मानकर शव को दफना दिया था
  3. संदेह होने पर परिजनों की शिकायत के बाद जेसीबी से शव निकाला गया

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। शहडोल शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। सब्जी मंडी वार्ड 9/12 निवासी रमेश सराफ पुत्र स्व. रामकुमार सराफ के लापता होने और बाद में उनका शव लावारिस समझकर दफना दिए जाने से आक्रोश फैल गया है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

स्वजनों के अनुसार रमेश 6 जून से लापता थे। तलाश के बाद 7 जून को कोतवाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। आरोप है कि 8 जून को कोतवाली से कुछ ही दूरी पर मुड़ना नदी के पास एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। गुमशुदगी दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने पहचान के पर्याप्त प्रयास नहीं किए और शव को लावारिस मानकर आकाशवाणी केंद्र के पास श्मशान में दफना दिया।


जेसीबी से शव खोदकर बाहर निकाला

कई दिनों तक तलाश के बाद परिजनों को संदेह हुआ कि दफनाया गया शव रमेश का हो सकता है। प्रशासन से शिकायत पर अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी से शव बाहर निकाला गया। पहचान रमेश सराफ के रूप में हुई, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है

परिजनों का आरोप है कि समय पर मिलान होता तो यह स्थिति नहीं बनती। उन्होंने हत्या की आशंका भी जताई है। कहा कि शरीर काला पड़ गया था, जिससे हत्या का संदेह है। घटना के बाद सराफ परिवार में शोक और आक्रोश है। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि गुमशुदगी के बाद बरामद शवों का मिलान अनिवार्य है। अब जांच के नतीजे और कार्रवाई का इंतजार है।

यह भी पढ़ें : फंदे पर लटकी महिला को बचाया, पुलिसकर्मी बोले- एक घर उजड़ने से बच गया, लाइव वीडियो वायरल