• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में कुएं में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

शहडोल के कठौतिया गांव में खेलते समय छह वर्षीय मासूम खुले कुएं में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

By Vinod ShuklaEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 02:54:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 02:54:01 PM (IST)
शहडोल में कुएं में डूबने से छह वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम
शहडोल में कुएं में डूबा मौत। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. खेलते समय छह वर्षीय मासूम खुले कुएं में गिर गया।
  2. डूबने से मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हुई।
  3. परिजनों की तलाश में कुएं के भीतर मिला शव।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के कठौतिया गांव के अमहा टोला में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में छह वर्षीय मासूम की जान चली गई। घर के पास स्थित खुले कुएं में गिरने से बच्चे की डूबकर मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर सिंहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से बच्चे का शव कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।


खेलते-खेलते पहुंचा कुएं तक

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान किसन बैगा (6) पिता भगत लाल बैगा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा खेलते-खेलते घर के पास स्थित कुएं तक पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया। काफी देर तक उसके घर नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान कुएं में मिला शव

परिजनों ने खोजबीन के दौरान जब कुएं में झांका तो बच्चे का शव पानी में दिखाई दिया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकलवाया और आवश्यक कार्रवाई पूरी की।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटनावश कुएं में डूबने का माना जा रहा है। सिंहपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

ये भी पढ़ें- चलती ट्रेन से उतरना पड़ा महंगा, शहडोल रेलवे स्टेशन पर महिला का पैर कटा, RPF ने पहुंचाया अस्पताल