
शहडोल नईदुनिया प्रतिनिधि। हाल ही में जैन समाज के साधु-संतों के साथ देश भर में हुई सड़क दुर्घटनाओं के विरोध में जैन समुदाय राष्ट्रव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन और मौन जुलूस निकाल रहा है। शहडोल में भी सोमवार को जिला मुख्यालय के जैन मंदिर से वन जुलूस निकाला गया। जैन समाज की मांग है कि पैदल विहार करने वाले संतों की सुरक्षा के लिए कड़े नियम (संत सुरक्षा नीति) लागू किए जाएं और दुर्घटनाओं की निष्पक्ष जांच हो।
देशभर में जैन समाज सड़कों पर उतरकर न्याय की मांग कर रहा है और दोषी वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई जा रही है।

जैन समाज के अध्यक्ष नेमचन्द जैन के नेतृत्व में मोहन जुलूस निकाला गया कलेक्टर को दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि विहाररत् जैन साधु-संतों की सुरक्षा हेतु विशेष सुरक्षा व्यवस्था, राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति एवं आर्यिका माताजी दुर्घटना प्रकरण की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि समस्त जैन समाज अतयंत दुःख एवं गहरी वेदना के साथ आपका ध्यान हाल ही में विहाररत् आर्यिका माताजी के साथ हुई अत्यंत दुःखद घटना की ओर आकर्षित करना चाहते हैं, जिसमें संघ की पूज्य आर्यिकाओं का दिनांक 20 मई को रीवा में असामयिक निधन हो गया था।

यह घटना केवल एक सड़क दुर्घटना भर नहीं मानी जा सकती। उपलब्ध तथ्यों एवं वीडियो क्लिपों के आधार पर समाज में गहरी आशंका एवं चिंता का वातावरण निर्मित हुआ है। अतः इस प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं उच्चस्तरीय जांच अत्यंत आवश्यक है ।
यह भी पढ़ें- जबलपुर में सोशल मीडिया पर विज्ञापन देकर फंसाया, टास्क जाब के लिए लिंक भेजा, क्लिक करते ही कटे डेढ़ लाख