• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शहडोल

शहडोल में तेज रफ्तार ने ली जान, हादसे में युवक की मौत, लोग बोले- हेलमेट पहना होता तो ऐसा नहीं होता

अपने साथी करण कोल, पिता विनोद कोल के साथ ससुराल जा रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ईंट लोड डग्गी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

By Ravindra VaidyaEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Thu, 18 Jun 2026 09:14:48 AM (IST)Updated Date: Thu, 18 Jun 2026 09:14:48 AM (IST)
  • Join करें
शहडोल में तेज रफ्तार ने ली जान, हादसे में युवक की मौत, लोग बोले- हेलमेट पहना होता तो ऐसा नहीं होता
हाइवे का वह स्थान जहां आए दिन दुर्घटना हो रही। नईदुनिया

HighLights

  1. बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया
  2. लापरवाही अब भी जान पर भारी पड़ रही है
  3. यातायात नियमों के पालन की अपील कर रहे

नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल। जिले के नेशनल हाईवे-43 पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ईंटों से लदी एक तेज रफ्तार डग्गी ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

नेशनल हाईवे-43 स्थित पंचवटी चौराहे के समीप हुआ

यह हादसा बुढ़ार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-43 स्थित पंचवटी चौराहे के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार सागर कोल (21 वर्ष), पुत्र सुंदर कोल, निवासी अमन होटल के पास करण तलैया अपने साथी करण कोल, पिता विनोद कोल के साथ ससुराल जा रहा था, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ईंट लोड डग्गी ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।


सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं

टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर जा गिरे,हादसे में सागर कोल के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहा करण कोल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

तो शायद हादसे का परिणाम इतना दर्दनाक नहीं होता

यदि दोनों युवकों ने हेलमेट पहना होता तो शायद हादसे का परिणाम इतना दर्दनाक नहीं होता। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ भी लगातार हेलमेट और यातायात नियमों के पालन की अपील करते रहे हैं, लेकिन लापरवाही अब भी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। बुढ़ार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रात हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया

बुढार थाना प्रभारी विनय सिंह गहरवार ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया है। रात हो जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं कराया गया कल पोस्टमार्टम होगा मामला दर्ज कार्यवाही में लिया गया।

यह भी पढ़ें- नर्स से एकतरफा प्‍यार करता था, शादी करना चाहता था, फिर ऐसा क्‍या हुआ जो कट्टे से तीन फायर कर डाले