Shahdol Weather: प्रदेश में सबसे अधिक ठंड शहडोल में, 4 डिग्री पर पहुंचा रात का पारा
मध्य प्रदेश में सर्द हवाओं के कारण ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर की ओर से से आ रही ठंडी हवाओं का सबसे अधिक असर शहडोल पर पड़ रहा है। शहडोल पिछले ती ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 10 Dec 2025 05:47:26 AM (IST)Updated Date: Wed, 10 Dec 2025 05:49:08 AM (IST)
शहडोल में रात के तापमान में गिरावट जारीHighLights
- तीन दिनों से शहडोल प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान
- सुबह से लेकर दोपहर तक शहर में कड़ाके की ठंड
- न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास
नईदुनिया प्रतिनिधि, शहडोल: उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवाओं ने प्रदेश में ठंड बढ़ा दी है, जिसका सबसे ज्यादा असर शहडोल में देखा जा रहा है। लगातार तीन दिनों से शहडोल प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। रविवार और सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया, जिसने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है।
ठंडी हवाओं के कारण सुबह से लेकर दोपहर तक शहर में कड़ाके की ठंड बनी रहती है। सुबह 10.00 बजे तक शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दिनभर शीतलहर चलने से बाजारों में रौनक कम दिखाई दे रही है।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस, रविवार को 4.3 डिग्री और सोमवार को 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को भी तापमान में काफी गिरावट रही और न्यूनतम 4 डिसे तक रहा। लगातार गिरते तापमान ने शहडोल को प्रदेश के सर्वाधिक ठंडे स्थानों में शामिल कर दिया है।
नगर पालिका की ओर से नहीं है अलाव की व्यवस्था
इस बीच रात के समय ठंड से राहत देने के लिए नगर पालिका की ओर से अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। इसके कारण आटो चालक, रिक्शा चालक, मजदूर और रात में काम करने वाले लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं। प्रमुख चौक-चौराहों पर अलाव की कमी से लोग इधर-उधर भटकते नजर आ रहे हैं। लोगों ने मांग किया है प्रशासन को प्रमुख स्थानों पर अधिक से अधिक अलाव की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि कड़ाके की ठंड में आम लोगों को राहत मिल सके।