
नईदुनिया प्रतिनिधि ,शहडोल। एसईसीएल शारदा ओसीएम की बंद पड़ी कोयला खदान में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शारदा ओसीएम गेट के सामने शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया और एसईसीएल प्रबंधन से मुआवजे की मांग की।
जानकारी के अनुसार सोहागपुर अंतर्गत बंद पड़ी शारदा ओपन कास्ट माइन में युवक रवि सिंह नहाने गया था। इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत के बाद नाराज परिजन शव लेकर अमलाई थाना क्षेत्र स्थित शारदा ओसीएम के गेट पर पहुंच गए और वहीं शव रखकर विरोध जताने लगे। परिजनों का आरोप है कि एसईसीएल परिक्षेत्र की बंद खदान में डूबने से मौतहुई है, इसलिए एसईसीएल प्रबंधन मुआवजा दे।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अनोखा विरोध, डिब्बे में डीजल नहीं मिला, तो बैल से खिंचवाकर पेट्रोल पंप लाए कार!
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाइश देकर जाम खुलवाने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।फिलहाल परिजन मुआवजे की मांग पर अड़े हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।