
नईदुनिया प्रतिनिधि,शहडोल । जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र के गोडारू गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
गोडारू निवासी चंद्र प्रकाश केवट पुत्र दशरथ केवट घर के पास खेत की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान मौसम अचानक बदला और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।
बारिश से बचने के लिए चंद्र प्रकाश खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। तभी तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ के पास आ गिरी। चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही अचेत हो गया।
बिजली गिरने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण बाहर निकले और युवक को पेड़ के नीचे पड़ा देखा। स्वजन और ग्रामीण तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर गोहपारू पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने कहा है कि इस समय आंधी तूफान और बारिश का दौर चलता ही रहेगा, इसलिए ग्रामीण सतर्क रहें और ऐसी स्थिति में पेड़ के नीचे बचने के लिए न छिपे।
अगर घर के अंदर हो तो सबसे सुरक्षित जगह बिजली के सामान से दूर रहो। टीवी, फ्रिज, लैपटॉप, मिक्सर बंद कर दो और प्लग निकाल दो।
पर खुली खिड़की के पास मत खड़े हो। बिजली का करंट खिड़की के फ्रेम से आ सकता हैपानी से दूर, नहाना, बर्तन धोना, कपड़े धोना बंद। पाइप में से करंट आ जाता है।एसी में रखा जग भी उस समय दूर रख दो
बीच कमरे में सोफे/बेड पर बैठो। पुराने घर की ईंट-सीमेंट वाली दीवार करंट कंडक्ट करती है2. अगर बाहर/छत पर/खेत में फंस जाओ तो ये सबसे खतरनाक है।
पेड़ के नीचे बिल्कुल मत रुको, सबसे ज्यादा बिजली पेड़ पर ही गिरती है। खुले मैदान में भी मत खड़े हो। बिजली चमकने और आवाज में 30 सेकंड से कम गैप होता है। तूफान सिर पर है। तुरंत पक्के घर में घुसो
आखिरी बिजली के बाद 30 मिनट तक बाहर मत निकलो
पैर जोड़कर, घुटने मोड़कर, सिर झुकाकर, कान हाथ से बंद करके जमीन पर बैठ जाओ। जमीन पर लेटो मत। पैर कम से कम जमीन टच करें। इससे करंट पैर से पैर जाएगा, दिल-दिमाग बचेगा।
यह भी पढ़ें- World Picnic Day 2026 : जबलपुर के आसपास बसे प्राकृतिक ठिकाने, जहां मिलती है सुकून और रोमांच की सौगात