• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

शाजापुर में सरकारी कर्मचारी के घर से 1.45 करोड़ रुपये हुए गायब, बहू पर जताई शंका

ग्राम जेठड़ा स्थित जमीन एक वर्ष पहले दो करोड़ 79 लाख रुपए में बेची थी। एक करोड़ 79 लाख रुपए घर में पेटी के अंदर बक्से में रखे थे। उनका इकलौता पुत्र सी...और पढ़ें

By Mohit VyasEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 12:34:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2026 12:34:13 PM (IST)
शाजापुर में सरकारी कर्मचारी के घर से 1.45 करोड़ रुपये हुए गायब, बहू पर जताई शंका
बहू पर जताई चोरी की शंका। (एआई इमेज)

HighLights

  1. जमीन बेचकर आए थे रुपये, पुलिस ने दर्ज किया केस
  2. जमीन एक वर्ष पहले दो करोड़ 79 लाख रुपए में बेची थी
  3. एक करोड़ 79 लाख रुपए घर में एक पेटी के अंदर बक्से में रखे थे

नईदुनिया न्यूज, शुजालपुर (शाजापुर)। घर में पेटी के अंदर बक्से में रखे एक करोड़ 45 लाख रुपये रहस्मय ढंग से गायब होने का मामला सामने आया है। घटना शुजालपुर के मोती मोहल्ला फ्रीगंज निवासी कन्हैयालाल वर्मा के यहां हुई। उन्होंने अपनी बहू पर ही रुपये गायब करने की शंका जाहिर कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस को दी जानकारी में कन्हैयालाल ने बताया कि वह कन्या शाला विद्यालय शुजालपुर सिटी में सहायक ग्रेड-तीन (लिपिक) के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने ग्राम जेठड़ा स्थित जमीन एक वर्ष पहले दो करोड़ 79 लाख रुपए में बेची थी। एक करोड़ रुपए से भोपाल और सीहोर में जमीन खरीद ली थी। शेष राशि एक करोड़ 79 लाख रुपए घर में एक पेटी के अंदर बक्से में रखे थे। उनका इकलौता पुत्र सीहोर में व्यापार करता है। घर में बहू व उसके बच्चे भी रहते हैं।


चाबी बहू को सौंपकर गए थे

20 दिसंबर 2025 को वह पत्नी सुशीला बाई के साथ नाती के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भोपाल गए थे। घर पर बहू विनिता और उनके तीन बच्चे थे। उन्होंने पेटी और बक्से की चाबी बहू को सौंपी और बताया था कि रुपये रखे हैं। 21 दिसंबर 2025 को वह लौटे बहू से चाबी वापस लेकर पेटी और बक्सा खोला। उन्होंने राशि निकालकर देखी तो उसमें एक करोड़ 79 लाख रुपए के स्थान पर केवल 34 लाख रुपए ही मिले। इस तरह कुल राशी में से एक करोड़ 45 लाख रुपए गायब मिले। उन्होंने लंबे समय तक बहू को समझाया बावजूद रुपयों का पता नही चला। जिस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फरियादी कन्हैया लाल वर्मा ने घर पर पेटी बक्से में राशी रखी थी, चाबी बहू को देकर अन्य शहर गए थे। आकर देखा तो कुल राशी में से एक करोड़ 45 लाख रुपये कम पाए गए हैं। जिस पर उन्होंने बहू पर शंका जाहिर की है। केस दर्ज कर मामले की जांच कर रहे हैं। बहू के बयान लिये जाएंगे। - एसके यादव, थाना टीआई शुजालपुर मंडी

चोरी करते-करते आ गई गहरी नींद... एसी-कूलर गोदाम में सोता रह गया चोर, सुबह मालिक ने पकड़कर पुलिस को सौंपा