• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में क्रू मेंबर और VIP को दिया गंदा-मटमैला पानी, आबकारी अधिकारी को थमाया नोटिस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में वीआईपी और हेलीकॉप्टर के क्रू मेंबर को गंदा और मटमैला पानी पिलाना शाजापुर के आबकारी अधिकारी को भारी पड़ गया।

By Mohit VyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 10:27:46 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 10:27:46 PM (IST)
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में क्रू मेंबर और VIP को दिया गंदा-मटमैला पानी, आबकारी अधिकारी को थमाया नोटिस
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में क्रू मेंबर और VIP को दिया गंदा-मटमैला पानी

HighLights

  1. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम की व्यवस्था में गंभीर चूक
  2. सैंपल जांच रिपोर्ट में पानी अत्यधिक गंदा और मटमैला पाया गया
  3. उज्जैन संभागायुक्त ने आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही से मांगा जवाब

नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम में वीआईपी और हेलीकॉप्टर के क्रू मेंबर को गंदा और मटमैला पानी पिलाना शाजापुर के आबकारी अधिकारी को भारी पड़ गया। उज्जैन संभाग के आयुक्त आशीष सिंह ने इसे व्यवस्था में गंभीर चूक मानते हुए आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही को नोटिस जारी किया है।

हालांकि रंगशाही ने इस कार्रवाई को उनके खिलाफ प्रायोजित साजिश बताया है। उन्होंने नोटिस का जवाब देने के लिए संभागायुक्त कार्यालय से लैब की जांच रिपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज मांगे हैं। साथ ही दूसरे विभाग के उत्तरदायित्व सौंपे जाने पर भी सवाल उठाए हैं।


यह है पूरा मामला

दरअसल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पोलायकलां तहसील क्षेत्र में 30 अप्रैल को वेयर हाउस का निरीक्षण किया था। इसके बाद एक धार्मिक कार्यक्रम में भी शामिल हुए थे। जिला आबकारी अधिकारी विनय रंगशाही को हेलीपैड व्यवस्था, क्रू मेंबर और वीआईपी के भोजन पानी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सैंपल जांच रिपोर्ट में पानी अत्यधिक गंदा व मटमैला पाया गया।

लैब रिपोर्ट में पानी पाया गया अत्यधिक गंदा

पानी की गुणवत्ता पर भोपाल स्तर से भी आपत्ति ली गई। सैंपल जांच रिपोर्ट हाई टर्बिडिटी (अत्यधिक गंदलापन-मटमैला) पाई गई। 18 मई को संभागायुक्त ने नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा।

यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त लांस नायक ने लूटे 29.65 लाख, सांवरिया सेठ मंदिर में कर दिया एक लाख, 11 हजार दान, इंदौर में हुई लूट का राजफाश

उल्लेखनीय है कि रंगशाही पर सितंबर-अक्टूबर 2025 में सीएम दौरे के दौरान हेलीकॉप्टर में फूड बास्केट नहीं रखने और ड्यूटी में चूक के आरोप लगे थे। तब भी उन्हें नोटिस दिया गया था। फिर भी उन्हें वीआईपी के लिए वहीं काम करने की जिम्मेदारी दी गई। इसमें उन्होंने लापरवाही की थी।