• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

लाड़ली बहनें लाभ लेने वाली नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं, आगर-मालवा में बोले मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को आगर मालवा में परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खा...और पढ़ें

By Mohit VyasEdited By: Ramnath Mutkule
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 07:26:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 08:38:45 PM (IST)
लाड़ली बहनें लाभ लेने वाली नहीं बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं, आगर-मालवा में बोले मुख्यमंत्री
कार्यक्रम में संबोधित करते और लाड़ली लक्ष्मी को दुलार करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। (सौ. जनसंपर्क विभाग)

HighLights

  1. चार नई गौशालाओं के निर्माण की स्वीकृति की घोषणा
  2. स्वामित्व योजना से पट्टाधारियों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक
  3. कांग्रेस नेता पांच साल में एक बार जनता के बीच जाते हैं

नईदुनिया न्यूज, आगर मालवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ नौ लाख 22 हजार 450 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता अंतरित की।

इस दौरान उन्होंने 225.95 करोड़ रुपये लागत के 33 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 28.14 करोड़ रुपये लागत के 17 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की लाड़ली बहनें अब लाभ लेने वाली नहीं, बल्कि लाभ कमाने वाली बन रही हैं। नारी सशक्तीकरण केवल नारों से नहीं हो सकता। इसके लिए प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित होकर कार्य कर रही है।


50 लाख पट्टाधारियों की निश्शुल्क रजिस्ट्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में मध्य प्रदेश पहला राज्य है, जहां 17 सितंबर से स्वामित्व योजना के तहत 50 लाख भू-अधिकार पट्टाधारियों की निश्शुल्क रजिस्ट्री करवाई जा रही है। इससे उन्हें पट्टे की जमीन का मालिकाना हक मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सुगम परिवहन के लिए गांव-गांव और पंचायतों में बसें शुरू की गई हैं। वर्ष 2030 तक प्रदेश में 15 हजार और बसें चलाई जाएंगी।

आगर में चार हजार करोड़ के उद्योग की तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगर में आलू आधारित करीब 4,000 करोड़ रुपये के उद्योग की दिशा में काम किया जाएगा। आने वाले समय में जिले में 300 से अधिक उद्योग स्थापित किए जाएंगे। इससे युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर और नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर के विकास पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही।

धार्मिक पर्यटन बढ़ने का दावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार से प्रदेश में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। उज्जैन में वर्ष 2022-23 में जहां 70 लाख श्रद्धालु आए थे, वहीं इस वर्ष यह संख्या बढ़कर आठ करोड़ हो गई है। प्रदेश में इस वर्ष 20 करोड़ से अधिक पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचे हैं।

मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने की अपील

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर अपने-अपने घरों में दीप जलाकर दीपावली मनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana: खत्म हुआ 1.25 करोड़ बहनों का इंतजार, जारी हुई 40वीं किस्त, खाते में आए 1,500 रुपये