• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शाजापुर

मां बगलामुखी मंदिर दान विवाद: सुंदरीकरण समिति के लॉकर से निकला 29 किलो चांदी और सोना, जांच में मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के रजत सुंदरीकरण के लिए समिति बनाकर दान लेने के मामले की जांच प्रारंभ हो गई है।

By Mohit VyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 10:36:03 PM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 10:36:03 PM (IST)
मां बगलामुखी मंदिर दान विवाद: सुंदरीकरण समिति के लॉकर से निकला 29 किलो चांदी और सोना, जांच में मचा हड़कंप
मां बगलामुखी मंदिर दान विवाद

HighLights

  1. मां बगलामुखी मंदिर दान मामले की जांच शुरू, लॉकर से मिला सोना-चांदी
  2. सुंदरीकरण समिति के बैंक लॉकर से 29 किलो चांदी व 105 ग्राम सोना मिला
  3. मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने दिए निर्देश, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

नईदुनिया प्रतिनिधि, आगरा-मालवा। मध्य प्रदेश में नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के रजत सुंदरीकरण के लिए समिति बनाकर दान लेने के मामले की जांच प्रारंभ हो गई है। बुधवार को जांच दल ने नलखेड़ा पहुंचकर बैंक में समिति के नाम से खोले गए लॉकर में रखे सोने-चांदी का वजन कराया। लॉकर में 29 किलो चांदी और 105 ग्राम सोना मिला है। इसके अलावा बैंक खातों में जमा राशि की जानकारी भी प्राप्त की। कितनी राशि का पता लगा है, इसका खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन समिति के सदस्यों ने अधिकारियों के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि हमने ईमानदारी से मां की सेवा की है।

बता दें कि नलखेड़ा में मां बगलामुखी मंदिर के नाम से प्रबंधन के बाहर के लोगों द्वारा समिति बनाकर सोना-चांदी और नकदी दान एकत्रित करने का मामला सामने आया है। इस समिति के सदस्यों ने मंदिर के रजत सुंदरीकरण के लिए परिसर में रसीद काउंटर लगाया। इस मंदिर का प्रबंधन जिला प्रशासन के पास है। ऐसे में, अन्य व्यक्तियों की समिति द्वारा वर्ष 2024 से मंदिर परिसर में रसीद काउंटर लगाकर सोना-चांदी और नकदी एकत्रित किए जाने पर प्रश्न उठ रहे हैं।


हालांकि मंदिर प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि समिति द्वारा दान एकत्रित कर मंदिर के रजत सुंदरीकरण किया जा रहा था, इसलिए समिति की कार्यप्रणाली को लेकर किसी तरह की शंका या आरोप सामने नहीं आए, इसलिए कोई कार्रवाई या जांच नहीं की गई। समिति अध्यक्ष मनोहर लाल पंडा ने कहा कि समय-समय पर ऑडिट कराया गया है। जांच दल को पूरा सहयोग कर रहे हैं। कोषाध्यक्ष सौम्य मित्तल ने कहा कि बैंक में रखे सोना-चांदी और नकदी की जानकारी दी है। सारी स्थिति साफ है। किसी भी प्रकार की कोई गड़बड़ी नहीं है। सबकुछ पारदर्शी है। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष और डिप्टी कलेक्टर कमल मंडलोई का कहना है कि जांच चल रही है। इसके बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री बोले- सख्त कार्रवाई करेंगे

मध्य प्रदेश के धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि जांच समिति गठित कर दी गई। भगवान के नाम पर अवैध वसूली और ठगी करने वाले लोगों का मंदिर प्रबंधन से कोई संबंध नहीं है। ऐसे लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। सात दिन में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने सरकार को घेरा

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंटरनेट पर पोस्ट कर लिखा कि राम मंदिर में चंदा चुराया, बद्रीनाथ में चढ़ावा चुराया, अब चढ़ावे की चोरी की आंच मध्य प्रदेश भी आ गई है। नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में भी चढ़ावे की चोरी की खबर आई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि सब कुछ नियमों के अनुसार हुआ था तो फिर जांच की जरूरत क्यों पड़ी? श्रद्धालुओं के हर रुपये और हर आभूषण का सार्वजनिक हिसाब होना चाहिए।

यह भी पढ़ें- एमपी के शिक्षकों का इंतजार खत्म... मिलेगा प्रमोशन का लाभ, 11 साल बाद शिक्षकों की पदोन्नति प्रक्रिया शुरू