MP में तरबूज खाने के बाद पिता की मौत के बाद अब बेटे ने भी दम तोड़ा, गले में कांटे चुभ रहे थे
परिजन विनोद के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए अपने पेत्रिक गांव सुसनेर के लिए लेकर रवाना हो गए हैं। अब डॉक्टरों को पोल्ट्री फार्म और केमिकल एक्सपोजर ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 23 May 2026 09:36:47 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 09:42:46 PM (IST)
श्योपुर में तरबूज खाने से मौत।HighLights
- पिछले 9 दिनों से चल रहा था विनोद का उपचार।
- गंभीर हालत में श्योपुुर से कोटा किया था रेफर।
- पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। पिछले 15 मई को तरबूज खाने के बाद पिता की मौंत होने और गंभीर हालत में पहुंचे पुत्र की इलाज के दौरान शनिवार को कोटा के अस्पताल में मौंत हो गई। तरबूज सहित पोल्ट्री फार्म के सेंपल लिए जाने के बाद भी मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना के बाद परिवारजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। अब डॉक्टर और पुलिस मृतक इंद्रसिंह परमार की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं, विनोद का भी पोस्टमार्टम किया गया है।
ज्ञातव्य है कि, 9 दिन पहले शहर के रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने की कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले इंद्रसिंह परमार और उनके बेटे विनोद की तबियत अचानक खराब हो गई थी, उनके गले में कांटे जैसे चुभ रहे थे और सांस लेने में तकलीफ होने के साथ सीने में तेज दर्द भी हो रहा था।
परिवारजनों ने गले में ठंड़क के लिए उन्हें मटके में भरे पानी में रखा हुआ तरबूज खाने को दिया, तरबूज खाने के बाद दोनों की तबीयत और बिगड़ गई थी, कोटा ले जाते समय इंद्रसिंह परमार की मौत हो गई और उनके बेटे विनोद को गंभीर हालत में श्योपुर के जिला अस्पताल में वेंटीलेटर पर भर्ती किया गया था।
मुंबई जैसा मामला अब छत्तीसगढ़ में, तरबूज खाने के बाद 5 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, चार भर्ती
तब से विनोद का उपचार चल रहा था, बीते शुक्रवार को उसकी तबीयत बिगडी तो उसे जिला अस्पताल से कोटा शहर के अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उपचार के बाद शनिवार को सुबह 8 बजे उसने दम तोड़ दिया, पोस्टमार्टम के बाद विनोद के शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
परिजन विनोद के शव का अंतिम संस्कार करने के लिए अपने पेत्रिक गांव सुसनेर के लिए लेकर रवाना हो गए हैं। अब डॉक्टरों को पोल्ट्री फार्म और केमिकल एक्सपोजर का संदेह है, इसके लिए मृतकों की पोस्टमार्टम आने का इंतजार किया जा रहा है।