श्योपुर में जमीनी विवाद को लेकर आरोपित ने आदिवासी युवक की गोली मारकर की हत्या, पुलिस थाने पर हंगामा
गौरतलब है कि,कराहल थाना इलाके में चार दिन पहले ही गुर्जर समाज की महिला द्रौपदी भाई की हत्या घर पर सोते समय अज्ञात आरोपियों के द्वारा की गई थी, पुलिस उ ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 23 May 2026 10:27:16 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 May 2026 10:29:07 PM (IST)
श्योपुर में हुई हत्या।HighLights
- कराहल थाना इलाके के पनवाडा गांव का मामला है।
- पुलिस अधिकारी लोगों को समझने की कोशिश में जुटे।
- लोगों की मांग है आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
नईदुनिया न्यूज़ श्योपुर। जमीनी विवाद को लेकर एक दबंग आरोपित ने आदिवासी समाज के 35 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है, इस घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा आक्रोश है, नाराज लोगों ने पुलिस थाने का घेराव करके हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
मामला कराहल थाना इलाके के पनवाडा गांव का है जहां 35 वर्षीय गंगाराम आदिवासी की दबंग भू-माफियाओं ने गोली मारकर हत्या कर दी, आरोपित रघुवीर सिंह चौधरी ने आदिवासी की जमीन पर लंबे समय से कब्जा जमाए हुए थे।
इसे लेकर गंगाराम ने मामले की शिकायत जिला प्रशासन के अधिकारियों से करने के लिए कहा और जमीन हांकने के लिए खेत पर पहुंचा तो आरोपी शनिवार की रात बंदूक लेकर गंगाराम के खेत पर पहुंच गए और उसे गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।
गौरतलब है कि,कराहल थाना इलाके में चार दिन पहले ही गुर्जर समाज की महिला द्रौपदी भाई की हत्या घर पर सोते समय अज्ञात आरोपियों के द्वारा की गई थी, पुलिस उस मामले की गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई थी।
अब फिर से एक और हत्या जमीनी विवाद को लेकर होने से क्षेत्र के लोग बेहद गुस्से में है, मामले की गंभीरता को लेते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस अधिकारी लोगों को समझने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन, नाराज लोग शांत होने का नाम नहीं ले रहे उनकी मांग है कि, दोनों हत्याओं के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।