शिवपुरी में जेई के कहने पर कंप्यूटर ऑपरेटर ने ली 20 हजार की रिश्वत, EOW ने रंगे हाथों पकड़ा, दोनों पर मुकदमा दर्ज
करैरा विद्युत वितरण कंपनी के खैराघाट सर्किल ऑफिस में ईओडब्ल्यू की टीम ने कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाह को ट्रांसफार्मर कनेक्शन के एवज में 20 हजार रुपय ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 17 Mar 2026 12:31:47 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Mar 2026 01:36:09 AM (IST)
EOW द्वारा पकड़ा गया कंप्यूटर ऑपरेटर।HighLights
- करैरा बिजली दफ्तर में ईओडब्ल्यू की रेड
- किसान से कनेक्शन के एवज में मांग थे पैसे
- ऑपरेटर के पास मिले रिश्वत के 20 हजार
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। करैरा विद्युत वितरण कंपनी के खैराघाट सर्किल ऑफिस में ईओडब्ल्यू की टीम ने कंप्यूटर ऑपरेटर प्रवीण कुशवाह को ट्रांसफार्मर कनेक्शन के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। ऑपरेटर ने रिश्वत की यह राशि जेई सुजीत मिश्रा के कहने पर ली थी। ईओडब्ल्यू ने जेई को मुख्य आरोपी जबकि कंप्यूटर ऑपरेटर को सह आरोपित बनाया है।
जेई ने पहले भी ली थी रिश्वत, और पैसों की थी मांग
ईओडब्ल्यू निरीक्षक शैलेंद्र सिंह कुशवाहा के अनुसार नरवर तहसील के दौनी गांव निवासी प्रदीप रावत के पिता कुम्मेर सिंह रावत ने कृषि भूमि ठेकेदार के माध्यम से गांव में दो ट्रांसफार्मर लगवाए थे। उक्त ट्रांसफार्मर पर विद्युत कनेक्शन के लिए उन्होंने जेई सुजीत मिश्रा द्वारा मांगने पर 44 हजार रुपये की रिश्वत दे दी, परंतु जेई सुजीत मिश्रा ने विद्युत कनेक्शन देने की बजाय उनसे 30 हजार रुपये की रिश्वत और मांग ली।