शिवपुरी में गो तस्करी के आरोपी मुस्लिम युवक से जय श्री राम के नारे लगवाने वालों के खिलाफ केस दर्ज, धार्मिक भावना आहत करने का आरोप
शिवपुरी में गो-तस्कर मुस्लिम युवक से जय श्री राम का नारा लगवाने वाले गो सेवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किय ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 31 Jan 2026 11:58:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 01 Feb 2026 05:52:36 AM (IST)
मुस्लिम युवक से जय श्रीराम के नारे लगवाने युवकों के खिलाफ केस (सांकेतिक फोटो)HighLights
- मुस्लिम गो तस्कर से नारे लगवाने वाले चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज
- गो-सेवकों ने आरोपी को पकड़ा, उसके साथ मारपीट की और नारे लगवाए
- युवकों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया था
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थानांतर्गत गो-तस्करी के आरोप में पकड़े गए एक मुस्लिम युवक से जय श्रीराम के नारे लगवाए गए हैं। नारे लगवाने वाले चार युवकों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत के आधार पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 29 जनवरी की रात सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में गो-सेवकों ने डिग्री पुल के पास गौवंश से भरा एक कंटेनर क्रमांक आरजे-27 जीए 6927 पकड़ा था। कंटेनर में 30 गायों को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। कंटेनर में चार लोग सवार थे, जिनमें से तीन मौके से फरार हो गए और एक आरोपी आजाद अली (निवासी टोंक राजस्थान) पकड़ा गया था।
गो-सेवकों ने आरोपी आजाद अली को पकड़ने के बाद उसके साथ मारपीट की और उसे रस्सियों से बांधकर उससे जय श्रीराम के नारे लगवाए। अब इस मामले में मोहना निवासी अनीश खान सहित अन्य लोगों ने सुभाषपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप है कि गौवंश से भरे कंटेनर के पकड़े जाने के बाद आरोपी आजाद अली को रस्सी से बांधकर उससे जबरन जय श्रीराम के नारे लगवाए गए।
लगाए यह आरोप
आरोप यह भी है कि इस दौरान आरोपी के साथ मारपीट की गई और उसे अपमानजनक व आपत्तिजनक शब्द बोलने के लिए मजबूर किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था, जिसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भाषा का प्रयोग किया गया। इससे मुस्लिम समुदाय में रोष फैल गया और क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बन गई।