शादी समारोह में पी शराब, झूमा-नाचा, नशे में नहर में गिरने से मौत, सुबह मिला शव
शिवपुरी के खनियाधाना क्षेत्र में 52 वर्षीय किसान का शव नहर में मिला। शादी समारोह से लौटते समय शराब के नशे में गिरने की आशंका। पुलिस ने मर्ग कायम कर जा ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Mar 2026 12:03:52 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Mar 2026 12:03:52 PM (IST)
सुबह नहर में एक ग्रामीण का शव मिला।HighLights
- खेत पर जाने की बात कहकर निकला था।
- सुबह नहर में ग्रामीण का शव मिला।
- शादी में शराब पीकर डांस करने की जानकारी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। खनियाधाना थाना क्षेत्र में ग्राम धुरैटिया मजरा मुहारीकलां में रविवार की सुबह नहर में एक ग्रामीण का शव मिला। ग्रामीण घर से खेत पर रखवाली के लिए जाने की बात कहकर निकला था। पुलिस ने शव का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम धुरैटिया निवासी 52 वर्षीय किसान प्रकाश पुत्र गल्ला लोधी शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल हाेने के बाद देर रात खेत पर रखवाली के लिए जाने की बात कहकर गया था। रविवार की सुबह गांव के लोगों को नहर में एक शव पड़ा मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिस पर मौके पर पहुंचे खनियाधाना टीआई केदार सिंह यादव ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान प्रकाश लोधी के रूप में की गई।
सुबह नहर में पड़ा मिला शव
- टीआई यादव ने कहा कि प्रारंभिक पड़ताल में यह सामने आया है कि प्रकाश लोधी शनिवार की रात एक शादी समारोह में गया था। वहां उसने शराब पी और खूब डांस किया। शादी समारोह में शामिल होने के बाद वह रखवाली के लिए खेत पर जाने की बात कहकर निकला। आज सुबह उसका शव नहर में मिला।
- उनके अनुसार प्रारंभिक रूप से यही प्रतीत होता है कि शराब के नशे में धुत्त होने और अंधेरा होने के कारण प्रकाश नहर में गिर गया होगा। नशे की हालत में वह पानी से बाहर नहीं निकल पाया होगा, जिसके चलते पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई होगी। मृतक के शरीर पर न तो कोई चोट के निशान हैं और न ही उसकी किसी से कोई दुश्मनी थी।
उनका कहना है कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।