शिवपुरी में इंसानियत शर्मसार... गवाह को धमकाने के लिए पार की हदें, हाथ तोड़ा और पिलाई पेशाब!
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बयान न बदलने पर एक ग्रामीण को आठ लोगों ने शुक्रवार की देर रात उस समय रास्ता रोक कर मारपीट कर दी, जब वह एक मृत ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 07 Feb 2026 08:03:43 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Feb 2026 08:27:35 PM (IST)
शिवपुरी में आरोपी पर पीड़ित को पेशाब पिलाने का आरोपनईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। बैराड़ थानांतर्गत ग्राम मारौरा में बयान न बदलने पर एक ग्रामीण को आठ लोगों ने शुक्रवार की देर रात उस समय रास्ता रोक कर मारपीट कर दी जब वह एक मृत्युभोज में शामिल होने के लिए जा रहा था। पीड़ित का आरोप है कि आरोपितों ने मारपीट करने के साथ-साथ उसे पेशाब भी पिलाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक के साथ मारपीट तो हुई है, लेकिन उसे पेशाब नहीं पिलाया गया है।
पीड़ित पक्ष ने शनिवार को एसपी आफिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि प्रकरण में पेशाब पिलाने सहित मारपीट की धाराएं बढ़वाने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम मारौरा में जनवेद पुत्र वंशी धाकड़ का कप्तान धाकड़ व उसके परिवार के सदस्यों से पूर्व में झगड़ा हुआ था। उक्त प्रकरण में गांव के वंटी पुत्र खैरू धाकड़ ने गवाही दी है। कप्तान धाकड़, बलबीर धाकड़, दामो धाकड़, छत्रसिंह धाकड़, राहुल धाकड़, अभिषेक धाकड़, रोकी धाकड़, उत्तम धाकड़ निवासीगण मारोरा खालसा वंटी धाकड़ व उसके परिवार के सदस्यों पर बयान पलटने का दबाव बनाते चले आ रहे हैं।
जब वंटी बयान बदलने को तैयार नहीं हुआ तो, 6 फरवरी को देर शाम कप्तान, बलबीर, दामो, छत्र सिंह, राहुल, अभिषेक, रोकी और उत्तम धाकड़ ने उसे कप्तान के घर के सामने पकड़ कर उस समय रोक लिया जब वह गांव के लच्छी धाकड़ के घर मृत्युभोज में शामिल होने के लिए जा रहा था।
यह भी पढ़ें- नवजात को बोरे में भरकर फेंका, बच्चों ने किलकारी सुनकर बचाई जान, डेढ़-दो घंटे पहले ही जन्मा था
आरोपी पर पीड़ित को पेशाब पिलाने का आरोप
पीड़ित वंटी का कहना है कि आरोपितों ने न सिर्फ मारपीट की बल्कि उसे पेशाब भी पिलाया। उसके अनुसार उसने मामले की शिकायत बैराड़ थाने में दर्ज करवाई, जिस पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण कायम कर लिया, लेकिन उसके हाथ फ्रेक्चर हुआ है यह जिक्र नहीं किया साथ ही जानलेवा हमला की धारा व पेशाब पिलाने की धाराएं नहीं लगाई गई हैं। पीड़ित पक्ष ने मामले में धाराएं बढ़वाने को लेकर एसपी आफिस में आवेदन दिया है।