जन्मदिन पार्टी में शराब पीने के बाद आपस में हुई गाली-गलौच, फिर दोस्तों ने सिर पर पत्थर से वार कर उतार दिया मौत के घाट
MP News: पिछोर थानांतर्गत ग्राम राधापुर में जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने गए एक युवक को उसी के दोस्तों ने गाली-गलौच के चलते सिर पर पत्थर से वार ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 12:26:25 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 12:26:25 PM (IST)
शिवपुरी जिले के पिछोर में दोस्तों ने एक युवक को पत्थरों से कुचलकर मार डाला। सांकेतिक फोटोHighLights
- पिछोर थानांतर्गत ग्राम राधापुर की घटना
- हत्या करने के बाद घर आकर सो गए
- पूछताछ में हत्या की बात स्वीकार की
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। पिछोर थानांतर्गत ग्राम राधापुर में जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने गए एक युवक को उसी के दोस्तों ने गाली-गलौच के चलते सिर पर पत्थर से वार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम राधापुर निवासी राजेंद्र वंशकार शनिवार की देर शाम गांव में ही आयोजित एक जन्मदिन के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। वहां उसने अपने दोस्त भगवानदास वंशकार और नरेंद्र पाल के साथ बैठकर शराब पी।
शराब पीने के बाद जब वह लौट रहे थे, तभी तीनों में किसी बात पर गाली-गलौच और झगड़ा होने लगा। इसी के चलते भगवानदास वंशकार और नरेंद्र पाल ने पहले तो राजेंद्र वंशकार के साथ मारपीट की, फिर उसके सिर पर पत्थर से वार कर उसकी हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद घर आकर चैन की नींद सो गए
दोनों आरोपित राजेंद्र की हत्या करने के बाद घर आकर चैन की नींद सो गए। रविवार की सुबह राजेंद्र का शव सुजावनी रोड पर सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को बरामद कर उसकी पहचान होने के बाद पड़ताल शुरू की तो यह तथ्य सामने आए कि राजेंद्र रात को भगवानदास वंशकार और नरेंद्र पाल के साथ था।
हत्या का प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू
पुलिस ने जब उक्त दोनों के घर पर दबिश दी तो भगवानदास तो घर पर मिल गया, लेकिन नरेंद्र पाल फरार हो गया। पुलिस ने भगवानदास को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने राजेंद्र की हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने भगवानदास व नरेंद्र के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- MP के बड़वानी में दरिंदगी की हदें पार: 7 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या, नहर में मिला शव
हत्या जन्मदिन की पार्टी के दौरान किसी तात्कालिक विवाद के चलते हुई है। फिलहाल दोनों आरोपितों के खिलाफ हत्या का प्रकरण कायम कर एक को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -नीतू सिंह अहिरवार, टीआइ, पिछोर।