शिवपुरी की सीमा में पहुंचा कूनो का चीता, आवारा कुत्तों ने किया घेरने का प्रयास
कूनो नेशनल पार्क का एक चीता गुरुवार को शिवपुरी के ठाठी और मोहनी क्षेत्र में दिखाई दिया। कुत्तों के झुंड से बचकर चीता जंगल की ओर निकल गया। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 22 May 2026 09:47:07 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 09:47:07 AM (IST)
चीता ने शिवपुरी में किया प्रवेश। (फाइल फोटो)HighLights
- कूनो नेशनल पार्क का चीता शिवपुरी सीमा में दिखाई दिया।
- ठाठी गांव और मोहनी क्षेत्र में चीते की लोकेशन मिली।
- आवारा कुत्तों के झुंड ने चीते को घेरने का प्रयास किया।
शिवपुरी, नईदुनिया प्रतिनिधि। कूनो नेशनल पार्क का एक चीता गुरूवार को शिवपुरी की सीमा मेंनजर आया। चीता पहले ठाठी गांव के आसपास दिखाई दिया, जिसके बाद उसे मोहनी क्षेत्र में देखा गया। चीते के गांव के पास पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण जमा हो गए।
आवारा कुत्तों के एक झुंड ने चीते को घेरने का प्रयास किया, लेकिन चीता तेजी से जंगल की ओर निकल गया। वन विभाग की ट्रैकिंग टीम चीते की लोकेशन पर लगातार नजर रख रही है। अधिकारियों ने बताया कि चीता सामान्य रूप से विचरण कर रहा है। विभाग ने उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी है।