• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

शिवपुरी में नाबालिग के साथ मिला शादीशुदा युवक: होटल से पकड़कर चप्पलों से पीटा, भीड़ ने थाने पहुंचाया; पत्नी ने लगाया मतांतरण का आरोप

पत्नी का आरोप है कि, लड़की के चक्कर में अकरम पिछले दो साल से उसके साथ मारपीट कर रहा है। एक महीने के लिए राजस्थान भी ले गया था।

By Devendra SamadhiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 08:49:43 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 08:50:13 AM (IST)
शिवपुरी में नाबालिग के साथ मिला शादीशुदा युवक: होटल से पकड़कर चप्पलों से पीटा, भीड़ ने थाने पहुंचाया; पत्नी ने लगाया मतांतरण का आरोप
युवक को चप्पलों से पीटती महिलाएं दूसरे चित्र में युवक को थाने ले जाती भीड़। नईदुनिया

HighLights

  1. पत्नी को आरोप- 6 से 7 लड़कियों को जाल में फंसाया, कराना चाहता है मतांतरण
  2. विहिप-बजरंग दल ने पकड़ा, पूर्व में भी दर्ज हो चुका है मामला
  3. आठ मामलों का आदतन अपराधी है अकरम शाह, जिलाबदर की तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। कोतवाली थानांतर्गत माधव चौक चौराहे पर स्थित शिवपुरी होटल में नाबालिग हिंदू लड़की के साथ ठहरे शादीशुदा मुस्लिम युवक को रविवार को विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। चप्पलों से पीटते हुए कोतवाली ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी अकरम शाह पिछले कई दिनों से लड़की के साथ रुका था। इससे पहले भी लड़की को भगा कर ले गया था, जिस पर मां ने देहात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप है कि उस समय आरोपी के विरूद्ध कोई कठोर कार्रवाई नहीं की गई थी।

पत्नी बोली.. दो साल से रखे हुए है लड़की को

अकरम शाह की पत्नी निशा बानो का कहना है, वह पिछले दो साल से लड़की को रखे हुए है। उसने भी सतनवाड़ा थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन बहला-फुसलाकर राजीनामा करवा लिया। लड़की के चक्कर में अकरम पिछले दो साल से उसके साथ मारपीट कर रहा है। एक महीने के लिए राजस्थान भी ले गया था।


निशा का आरोप है कि अकरम कहता है कि वह हिंदू लड़कियों का मतांतरण कराएगा। 6-7 अन्य हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाए हुए है। सास रुखसाना बानो बेटे को सपोर्ट करती है। अकरम की भी तीन बेटियां हैं। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री विनोद पुरी का कहना है कि पुलिस को लाज संचालक के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई करना चाहिए।

naidunia_image

युवक को जुलूस निकालकर थाने लाती भीड़। वीडियोग्रेब

आदतन अपराधी है अकरम

अकरम शाह पुत्र अनवर शाह, उम्र 25 साल, निवासी नरवर तिराहा सतनवाड़ा पर पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी आधार पर कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट शिवपुरी ने उसके खिलाफ मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 के तहत जिलाबदर की कार्रवाई शुरू कर दी है।