स्कूल से लौट रहे पिता-पुत्री को रौंदकर खेत में गिरी कार, चालक समेत तीन की मौत
शिवपुरी जिले के पिछोर में कार-बाइक टक्कर में छात्रा प्रियंका, उसके पिता और कार चालक की मौत हुई। रोल नंबर लेकर लौटते समय हादसा हुआ। पुलिस जांच जारी है। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Feb 2026 12:18:46 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Feb 2026 01:13:05 PM (IST)
सड़क हादसे में पिता-पुत्री सहित तीन की मौत। (फाइल फोटो)HighLights
- रोल नंबर लेकर लौट रही थी छात्रा।
- कार ने बाइक को मारी टक्कर।
- पिता-पुत्री सहित तीन की मौत।
नईदुनिया न्यूज शिवपुरी/पिछोर। पिछोर थाना क्षेत्र में नया चौराहे के पास गुरूवार की दोपहर एक सड़क हादसे में परीक्षा का रोल नंबर लेकर लौट रही छात्रा सहित उसके पिता और एक कार चालक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पडरा मजरा निधानपुर थाना पिछोर निवासी प्रियंका लोधी कक्षा 11 में पढ़ती थी। उसकी परीक्षाएं आने वाली थीं। वह अपने पिता रहम सिंह लोधी के साथ बाइक पर सवार होकर 26 फरवरी को रोल नंबर लेने के लिए पिछोर आई थी।
कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल पिछोर से रोल नंबर लेने के बाद वह पिता के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव जा रही थी। दोपहर करीब 1:30 बजे पिता-पुत्री श्रीनगर गांव में स्थित मंदिर के पास पहुंचे। इसी दौरान नया चौराहा की तरफ से आ रही एक कार के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी।
उसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कई गुलाटी खाकर खेत में गिर गई। हादसे में रहम सिंह लोधी और बेटी प्रियंका लोधी सहित कार सवार राहुल लोधी निवासी तिंधारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पिछोर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों शवों का पीएम करवा कर मामला दर्ज लिया है।
स्कूटी चालक को खरोंच तक नहीं आई
- कार चालक ने जब बाइक को टक्कर मारी, तो अनियंत्रित उसकी चपेट में ग्राम राखौरा निवासी रामअवतार लोधी आ गया। कार की टक्कर से स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्कूटी सवार भी उछल कर काफी दूर जाकर गिरा और बेहोश हो गया।
- उसे भी इलाज के लिए पिछाेर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया तो वह होश में आ गया। बताया जा रहा है कि स्कूटी सवार को कोई चोट नहीं आई और वह अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट गया।