शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के पास कुत्तों ने खाया नवजात का शव... रास्ते में कई जगह बिखरे मिले अंग, वीडियो वायरल
शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज के पास नवजात के शव को कुत्तों द्वारा खाए जाने की घटना सामने आई है। ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Mar 2026 08:57:44 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Mar 2026 09:15:02 AM (IST)
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज के पास दर्दनाक दृश्य, रास्तेभर बिखरे मिले नवजात के अंग (AI Generated Image)HighLights
- कुत्तों का झुंड शव खाते दिखा
- सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
- पुलिस को घटना की सूचना नहीं
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी: शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडिकल कॉलेज के पास रविवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां कुत्तों का एक झुंड नवजात बच्चे के शव को नोचते हुए देखा गया। आसपास के लोगों ने बताया कि शव के अंग रास्ते में कई जगह बिखरे पड़े थे, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बताया गया है कि शनिवार देर शाम कुछ राहगीरों ने मेडिकल कॉलेज के पास कुत्तों को नवजात के शव के साथ देखा। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
दफनाए जाने के बाद निकाले जाने की आशंका
प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि नवजात का जन्म मृत अवस्था में हुआ होगा। संभवतः परिजनों ने शव को जमीन में दफना दिया होगा, लेकिन गहराई कम होने के कारण कुत्तों ने दुर्गंध के आधार पर उसे बाहर निकाल लिया। इसके बाद कुत्ते शव को इधर-उधर घसीटते रहे, जिससे अंग बिखर गए।
पुलिस को नहीं मिली सूचना
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना की कोई आधिकारिक सूचना प्राप्त नहीं हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोग प्रशासन से जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।