ऑनलाइन गेमिंग व सट्टा में लाखों रुपये का कर्जा हुआ तो पीएचई कर्मचारी ने लगा ली फांसी
कर्जा लगातार बढ़ता चला गया, कर्जदारों के दबाव के चलते उसने सोमवार की देर शाम अपने मोहिनी सागर स्थित सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 10 Feb 2026 08:54:45 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Feb 2026 08:59:26 PM (IST)
ऑनलाइन गेमिंग।HighLights
- पीएचई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में पदस्थ था।
- पिछले दस साल से विभाग में अपनी सेवाएं दे रहा था।
- गेम खेलने के चलते उस पर लाखों का कर्जा हो गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। फिजिकल थानांतर्गत मोहिनी सागर कालोनी में निवासरत पीएचई के एक कर्मचारी ने सोमवार की देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आनलाइन गेमिंग व सट्टा के कारण काफी कर्जे में आ गया था। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम करवा कर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पीएचई में पदस्थ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विकास शर्मा उम्र 34 साल, पिछले दस साल से विभाग में अपनी सेवाएं दे रहा था। इसी दौरान उसे ऑनलाइन जुआ, सट्टा आदि खेलने की लत लग गई थी, जिसके चलते उसके ऊपर लाखों रुपये का कर्जा हो गया।
पिछले लंबे समय से कर्जदार उस पर कर्ज वापस करने के लिए दबाव बना रहे थे, इसी के चलते बीच में उसके परिवार वालों ने कर्जा पटा दिया तथा उसे कहा कि वह इस लत को छोड़ दे, लेकिन वह नहीं माना।
कर्जा लगातार बढ़ता चला गया, कर्जदारों के दबाव के चलते उसने सोमवार की देर शाम अपने मोहिनी सागर स्थित सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव बरामद कर उसका पीएम करवा कर मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
पांच महीने से नहीं आ रहा था ऑफिस
मृतक के ऑफिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो विकास शर्मा को जुआ खेलने की ऐसी आदत लग गई थी कि वह आफिस में बैठकर भी ताश की गड्डी के साथ ऑफिस के इधर उधर होकर जुआ खेलने लगता था। पिछले करीब पांच महीने से तो उसने आफिस आना ही बंद कर दिया था, जिसके कारण उसे नोटिस जारी किए गए थे।