• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

आत्मनिर्भर भारत: शिवपुरी में 2500 करोड़ के 'अदाणी डिफेंस प्लांट' का भूमिपूजन, यहां बनी मिसाइल 1000 KM दूर दुश्मन को करेगी ढेर

अब भारत के रक्षा मानचित्र में मध्य प्रदेश के शिवपुरी और कोलारस का नाम भी प्रमुखता से दिखाई देगा।

By Devendra SamadhiyaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 10:00:46 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 10:01:38 AM (IST)
आत्मनिर्भर भारत: शिवपुरी में 2500 करोड़ के 'अदाणी डिफेंस प्लांट' का भूमिपूजन, यहां बनी मिसाइल 1000 KM दूर दुश्मन को करेगी ढेर
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस का भूमिपूजन करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अदाणी समूह के वाइस प्रेसिडेंट जीत अदाणी, करण अदाणी और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर। नईदुनिया

HighLights

  1. मुख्यमंत्री ने अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस प्लांट का किया भूमिपूजन
  2. बोले... चंबल ने जब भी कदम बढ़ाया है, देश भक्ति का नया गीत गाया है
  3. सिंधिया ने कहा... अब देश के रक्षा मानचित्र पर अंकित होगा शिवपुरी व कोलारस का नाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, शिवपुरी। अदाणी समूह द्वारा शिवपुरी जिले के ग्राम पाली में स्थापित किए जा रहे दक्षिण एशिया के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े मिसाइल इकोसिस्टम 'अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस' का रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं अदाणी समूह के वाइस प्रेसिडेंट जीत अदाणी व करण अदाणी ने भूमि पूजन किया। यह फैक्ट्री 2500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि चंबल ने जब भी कदम बढ़ाया है, देश भक्ति का नया गीत गाया है। उन्होंने कहा कि अब चंबल में जो मिसाइल बनेगी, वह एक हजार किलोमीटर दूर बैठे दुश्मन का सीना छलनी करेगी।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अब भारत के रक्षा मानचित्र में मध्य प्रदेश के शिवपुरी और कोलारस का नाम भी प्रमुखता से दिखाई देगा। मेक इन इंडिया का सपना यहां के नौजवानों के हाथों से पूरा होगा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।


जीत अदाणी बोले- मप्र अब हमारे देश के सबसे पावरफुल ग्रोथ स्टोरीज में से एक

कार्यक्रम में अदाणी समूह के वाइस प्रेसिडेंट जीत अदाणी ने कहा कि हम दक्षिण एशिया के सबसे बड़े प्राइवेट सेक्टर मिसाइल को-सिस्टम की शुरूआत करने जा रहे हैं। यहां राष्ट्रीय सुरक्षा की रा-मटेरियल और पूरी तरह से तैयार मिसाइल एक ही जगह बनाई जाएगी। यह प्रगति प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के मिशन का अहम हिस्सा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश हमारे देश के सबसे पावरफुल ग्रोथ स्टोरीज में से एक बन चुका है। पिछले साल भोपाल में हुए ग्लोबल इंवेस्टर समिट में हमारे चेयरमैन गौतम अदाणी ने मध्य प्रदेश में एक लाख 10 हजार करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट का वादा किया था, हम उस प्रतिबद्धता को पूरा करने जा रहे हैं।

प्लांट में ये तैयार किया जाएगा

  • अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के इस प्लांट में एडवांस असाल्ट रायफल्स, लाइट मशीन गन्स, स्नाइपर राइफल्स, पिस्तौल और सब-मशीन गन्स, स्माल कैलिबर राउंड्स, मीडियम और लार्ज कैलिबर शैल, टोही और निगरानी ड्रोन, एंटी ड्राकन सिस्टम तैयार किए जाएंगे।
  • प्लांट में बनने वाले सभी हथियार और गोला बारूद नाटो और सख्त मिलिट्री-ग्रेड मानकों के तहत क्वालिटी टेस्टिंग से गुजरेंगे।