GST सहायक आयुक्त को SC-ST एक्ट में फंसाने की दी धमकी, मांगे एक करोड़ रुपये
शिवपुरी में जीएसटी सहायक आयुक्त से युवक ने एक करोड़ रुपये मांगे। इंटरनेट मीडिया पर बदनाम करने और एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी देने पर केस दर्ज हु ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 22 May 2026 10:57:28 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 10:57:28 AM (IST)
जीएसटी सहायक आयुक्त को झूठे मामले में फंसाने की दी धमकी।HighLights
- जीएसटी सहायक आयुक्त को इंटरनेट मीडिया पर बदनाम किया गया।
- आरोपी ने सहायक आयुक्त से एक करोड़ रुपये की मांग की।
- रुपये नहीं देने पर लगातार पोस्ट डालने की धमकी दी गई।
नईदुनिया प्रतिनिधि शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में कलेक्टर कोठी के पास निवासी जीएसटी सहायक आयुक्त को बदवास के एक युवक ने पहले इंटरनेट मीडिया पर बदनाम किया। फिर उनसे एक करोड़ रुपये की मांग की। सहायक आयुक्त ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बदरवास निवासी प्रदीप कुमार जाटव के किसी परिचित का जीएसटी पंजीयन आवेदन 18 जुलाई 2025 को किसी कारण से निरस्त हो गया था। इसी बात पर बदरवास निवासी प्रदीप जाटव जीएसटी सहायक आयुक्त जया शर्मा से द्वेष भाव रखने लगा। उन्हें धमकी दी कि तुम्हारे कारण उसका 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई उन्हें करनी पड़ेगी।
उसके बाद प्रदीप जाटव ने जया शर्मा को लेकर इंटरनेट मीडिया पर उनके खिलाफ अपमानजनक व भ्रामक पोस्ट डालकर उन्हें बदनाम किया। जया शर्मा ने पोस्ट डालने के संबंध में प्रदीप जाटव से बात की, तो प्रदीप जाटव ने सहायक आयुक्त जया शर्मा से एक करोड़ रुपये की मांग की। इतना ही नहीं रुपये न देने पर इसी प्रकार की पोस्ट डालने की धमकी दी।
एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की दी धमकी
जया शर्मा ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही, तो प्रदीप ने उसे एससी-एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आपराधिक प्रकरण कायम कर लिया है।