• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • शिवपुरी

भैया! न लाइट है न पानी, प्यासन मरे जात हैं...पहले लाइट-पानी दो, तभी वोट मिलेगा, महिलाओं ने मांगा पानी तो पानी की बोतल थमा निकले प्रीतम लोधी

शिवपुरी की पिछोर विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपने बयान और वीडियो को लेकर सियासी चर्चा में हैं।

By Devendra SamadhiyaEdited By: manoj dubey
Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 05:38:54 PM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 06:27:02 PM (IST)
भैया! न लाइट है न पानी, प्यासन मरे जात हैं...पहले लाइट-पानी दो, तभी वोट मिलेगा, महिलाओं ने मांगा पानी तो पानी की बोतल थमा निकले प्रीतम लोधी
प्रतीकात्मक फोटो एआई से बनाई गई है। इनसेट में विधायक प्रीतम लोधी।

HighLights

  1. प्रीतम लोधी इन दिनों लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं
  2. शनिवार को घाटी ऊपर के गांवों में पहुंचे थे विधायक
  3. बीजेपी विधायक बोले- सबकी समस्याओं का समाधान होगा

नईदुनिया प्रतिनिधि शिवपुरी। शिवपुरी की पिछोर विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी एक बार फिर अपने बयान और वीडियो को लेकर सियासी चर्चा में हैं। इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहे उनके ताजा वीडियो ने क्षेत्र की जमीनी हकीकत और विकास पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो में महिलाएं विधायक की कार रोककर उनसे यह कहती हुई नजर आ रही हैं कि, भैया! न लाइट है न पानी, प्यासन मरे जात हैं...। इस पर विधायक कुछ देर उनसे चर्चा करने के बाद उन्हें पानी की बोतल थमा कर निकल लेते हैं।


क्या है पूरा मामला?

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी इन दिनों लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को वह घाटी ऊपर के गांवों में पहुंचे थे। दौरे के दौरान एक गांव में महिलाओं ने उनकी कार रोक ली और बिजली-पानी की समस्या को लेकर घेर लिया।

एक महिला ने तंज कसते हुए कहा कि, भैया! न लाइट है न पानी, प्यासन मरे जात हैं..., शिकायत सुनते ही विधायक ने अपनी कार से पानी की बोतल निकालकर महिला को थमा दी और बोले, ये लो पानी... पी लो।

मुझे नहीं तो वोट किसे दोगे

वीडियो में एक अन्य महिला कहती सुनाई दे रही है कि, दो महीने से अंधेरे में हैं। मच्छर खात हैं, सो भी नहीं पात। महिलाओं ने विधायक को दो-टूक सुना दिया, पहले लाइट-पानी दो, तभी वोट मिलेगा। इस पर विधायक लोधी ने पलटकर सवाल किया- ''मुझे नहीं तो वोट किसे दोगे?, महिलाओं ने साफ जवाब दिया, वोट तो तुम्हें ही देंगे भैया, लेकिन हमारी लाइट-पानी की व्यवस्था तो करा दो।

बड़ा सवाल आखिर ये गांव है कौन-सा?

विधायक यह कहते हुए वहां से निकल गए कि सबकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर ये गांव है कौन-सा? वीडियो में नाम स्पष्ट नहीं है और विधायक को भी नाम याद नहीं। ऐसे में प्रशासन के लिए उस गांव को खोजकर तुरंत राहत पहुंचाना बड़ी चुनौती होगी। अब देखना होगा कि विधायक का समाधान का आश्वासन जमीन पर कब उतरता है, या फिर विपक्ष इसे बड़ा मुद्दा बना देता है।

यह भी पढ़ें- मनरेगा की जगह 1 जुलाई से लागू होगी 'वीबीजीराम-जी' योजना, मध्य प्रदेश में तैयारियां पूरी, जिलों को एक्शन प्लान के निर्देश

विधायक के कामकाज पर लगा सवालिया निशानः अग्रवाल

इस पूरे मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल का कहना है कि इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हो रहे विधायक प्रीतम लोधी के वीडियो ने क्षेत्र की जमीनी हकीकत और सत्ताधारी विधायक के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चुनाव से पहले ग्रामीणों, खासकर महिलाओं का खुलकर विरोध करना बीजेपी के लिए खतरे की घंटी है। वोट के बदले बुनियादी सुविधा, की मांग सीधे विधायक की परफॉर्मेंस खुद व खुद दर्शा रहा है।

वहीं उनका कहना है कि महिलाएं जब लाडली बहना के नाम पर अपना वोट बेच रही हैं तो उन्हें विधायक से सवाल करने का अधिकार ही नहीं है। वोट बेच लो या विकास करवा लो।