• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

सीएम मोहन यादव से नहीं मिलने दिया तो युवक ने कार्यक्रम के बाहर खाया जहर, टीकमगढ़ में पैतृक जमीन के विवाद में न्याय मांगने पहुंचा था

टीकमगढ़ में जन विश्वास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे सचेंद्र कुशवाहा ने कार्यक्रम स्थल के बाहर संदिग्ध जहरीला पदार्थ खा लिया।

By Manish AsatiEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 08:31:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 08:36:52 PM (IST)
सीएम मोहन यादव से नहीं मिलने दिया तो युवक ने कार्यक्रम के बाहर खाया जहर, टीकमगढ़ में पैतृक जमीन के विवाद में न्याय मांगने पहुंचा था
एमपी में सीएम से मुलाकात नहीं हुई तो उठाया खतरनाक कदम

HighLights

  1. कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं देने का लगाया आरोप
  2. बाहर सड़क पर संदिग्ध जहरीला पदार्थ खा लिया
  3. पैतृक जमीन पर दबंगों के कब्जे का लगाया आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिसर में आयोजित जन विश्वास कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी फरियाद रखने पहुंचे एक युवक ने कार्यक्रम स्थल के बाहर सड़क पर संदिग्ध जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है।

कार्यक्रम में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप

वार्ड-1 पुरानी टेहरी निवासी सचेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी राधा और बेटी के साथ मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचा था। आरोप है कि पुलिस ने उसे काफी देर तक कार्यक्रम स्थल में प्रवेश नहीं करने दिया। इसके बाद आक्रोशित होकर बाहर निकले सचेंद्र ने सड़क पर संदिग्ध जहरीला पदार्थ खा लिया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उसे ऑटो से जिला अस्पताल ले गए।


पैतृक जमीन पर कब्जे का आरोप

सचेंद्र की पत्नी राधा कुशवाहा ने बताया कि टीकमगढ़ किला क्षेत्र में उनकी 1.096 एकड़ पैतृक भूमि है, जिस पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। परिवार ने मकान पर 5 लाख रुपये का लोन लिया है। बैंक की किश्तों और कर्जदारों के दबाव के चलते परिवार जमीन बेचकर कर्ज चुकाना चाहता है।

सीमांकन नहीं होने से परेशानी

राधा के अनुसार, जमीन के सीमांकन के लिए कई बार आवेदन देने के बावजूद पटवारी सीमांकन नहीं कर रहा है। इसी मामले में परिवार मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाने पहुंचा था। जिला अस्पताल में सिविल सर्जन डा. अमित शुक्ला की देखरेख में सचेंद्र का उपचार जारी है।