• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

एमपी में ओरछा के रामराजा लोक की तर्ज पर बनेगा कुंडेश्वर लोक: सीएम डॉ. मोहन यादव का एलान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे के दौरान प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कुंडेश्वर में ओरछा के रामराजा लोक की तर्ज पर 'कुंडेश्वर लोक' ब...और पढ़ें

By Manish AsatiEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 21 Aug 2026 04:03:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 21 Aug 2026 09:05:23 PM (IST)
एमपी में ओरछा के रामराजा लोक की तर्ज पर बनेगा कुंडेश्वर लोक: सीएम डॉ. मोहन यादव का एलान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ दौरे पर किया एलान ( फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)

HighLights

  1. जमड़ार नदी किनारे स्थित कुंडेश्वर बुंदेलखंड का प्रमुख शिव धाम
  2. ताखा गांव में लाडली बहनों ने सीएम को बांधी राखी
  3. आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ मुख्यमंत्री ने बिताए स्नेहपूर्ण पल

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल कुण्डेश्वर में ओरछा के रामराजा लोक की तर्ज पर 'कुंडेश्वर लोक' के निर्माण की महत्वपूर्ण घोषणा की है। टीकमगढ़ दौरे के दौरान आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में जनसंवाद करते हुए उन्होंने यह सौगात दी।

बुंदेलखंड का प्रमुख शिव धाम

कुण्डेश्वर मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में जमड़ार नदी के तट पर स्थित एक प्राचीन एवं पवित्र स्थल है। यहाँ स्थित कुण्डेश्वर महादेव मंदिर को पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र का प्रमुख और आस्थावान शिव धाम माना जाता है। कुंडेश्वर लोक बनने से इस धार्मिक स्थल को एक नया भव्य स्वरूप और पहचान मिलेगी।


जनता से सीधा संवाद और राखी का स्नेह

अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद किया। दौरे के क्रम में ताखा गांव पहुँचने पर लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधकर अपना स्नेह और अटूट विश्वास व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज टीकमगढ़ प्रवास के दौरान जनता से सीधा संवाद किया और बच्चों के बीच आत्मीयता के पल साझा किए।

तखा ग्राम में लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री जी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति स्नेह एवं विश्वास व्यक्त किया। वहीं, आंगनवाड़ी केंद्र में उन्होंने… pic.twitter.com/I0YTkRNgCr

— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) August 21, 2026

जनसंवाद और लापरवाही पर कड़ा प्रशासनिक एक्शन

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने सीधे आम जनता से संवाद किया और लंबित शिकायतों की सुनवाई की। हथेरी गांव के निवासी हरिराम विश्वकर्मा की राशन कार्ड न बनने की शिकायत पर तुरंत कड़ा कदम उठाते हुए जतारा जनपद की ग्राम पंचायत हथेरी के सचिव अजीत सिंह दांगी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

इसके अलावा, खाद्य विभाग के दो जेएसओ (ललित मेहरा और सार्थक तिवारी) का काम में लापरवाही बरतने के कारण एक-एक इंक्रीमेंट (वेतन वृद्धि) रोकने के निर्देश दिए।

अस्पताल निरीक्षण और विकास कार्यों का जायजा

कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर ओपीडी, ट्रामा सेंटर, लैब और एनआरसी केंद्र की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती 19 कुपोषित बच्चों की माताओं को सेहत की टोकरी बांटी और पोषण पर ध्यान देने की सलाह दी। इसके बाद ग्राम पंचायत तखा में आंगनबाड़ी केंद्र और ड्रेनेज सिस्टम का जायजा लिया, जहां ग्रामीणों की पानी की समस्या पर कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने 'हर घर नल से जल' योजना के जरिए जल्द राहत देने का भरोसा दिलाया।