• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

जिद पड़ी भारी, हटाए गए टीकमगढ़ एसपी, सीएम का काफिला रुकवाने और प्रोटोकॉल उल्लंघन पर सरकार का बड़ा एक्शन

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है।

By Manish AsatiEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 01:09:48 PM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 01:40:36 PM (IST)
जिद पड़ी भारी, हटाए गए टीकमगढ़ एसपी, सीएम का काफिला रुकवाने और प्रोटोकॉल उल्लंघन पर सरकार का बड़ा एक्शन
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई का फाइल फोटो।

HighLights

  1. सुरक्षा में गंभीर चूक
  2. गृह विभाग की बड़ी कार्रवाई
  3. प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

नईदुनिया प्रतिनिधि, टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीते शुक्रवार को आधिकारिक दौरे के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा में हुई गंभीर चूक के मामले में टीकमगढ़ के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई को उनके पद से हटा दिया गया है।

मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद प्रशासनिक महकमे में हलचल तेज हो गई है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई है, जिसमें एसपी ने नियमों को ताक पर रखकर मुख्यमंत्री के काफिले को बीच रास्ते में रुकवा दिया था।

निर्धारित प्रोटोकाल के उल्लंघन का है आरोप

बीते शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के बाद जब मुख्यमंत्री का काफिला पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड की ओर जा रहा था, तब निर्धारित प्रोटोकाल के उल्लंघन का आरोप है। एसपी मंडलोई पर नए पुलिस कंट्रोल रूम का लोकार्पण कराने की जिद में काफिले को रुकवाने का आरोप है, जिसके दौरान स्कूली बच्चों को सुरक्षा घेरे के सामने खड़ा किया गया था।


इसे वीवीआईपी सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन माना गया। अब गृह विभाग ने श्री मंडलोई को टीकमगढ़ से हटाकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल भेजा है। उनके स्थान पर श्योपुर एसपी सुधीर कुमार अग्रवाल को नया एसपी नियुक्त किया गया है।