टीकमगढ़: पसंदीदा शिक्षक के ट्रांसफर पर बिफरे छात्र, सड़क पर उतरे विद्यार्थियों ने मजना-खरगापुर मार्ग किया चक्काजाम
टीकमगढ़ समाचार: छात्रों को कहना है कि शिक्षक के स्थानांतरण से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने मांग की कि शिक्षक का तबादला तत्काल निरस्त कर उन्हें प...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 18 Aug 2026 11:46:20 AM (IST)Updated Date: Tue, 18 Aug 2026 11:47:27 AM (IST)
शिक्षक का ट्रांसफर रद कराने सड़क पर उतरे छात्र। वीडियोग्रैबHighLights
- शिक्षक हरदास कुशवाहा का ट्रांसफर रद करने की मांग
- मजना-खरगापुर मार्ग पर यातायात रहा प्रभावित
- प्रशासन और पुलिस छात्रों को समझाने में जुटी
नईदुनिया न्यूज, टीकमगढ़। बल्देवगढ़ क्षेत्र के बनयानी गांव में शिक्षक हरदास कुशवाहा के स्थानांतरण के विरोध में मंगलवार को छात्र-छात्राओं ने मजना-खरगापुर मार्ग पर हाई स्कूल के सामने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के चलते मार्ग पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा।
छात्र-छात्राओं का कहना है कि हरदास कुशवाहा के स्थानांतरण से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। उन्होंने मांग की कि शिक्षक का तबादला तत्काल निरस्त कर उन्हें पुनः बनयानी हाई स्कूल में पदस्थ किया जाए।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा छात्रों को समझाइश देने का प्रयास किया। लगातार छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी ।