• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

सागर जहरीली शराब कांड के बाद उमरिया में अलर्ट, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, महरोई-उजनिया में मिलीं भट्ठियां

सागर में नकली जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद उमरिया आबकारी विभाग सक्रिय हो गया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 08 Sep 2026 02:13:41 PM (IST)Updated Date: Tue, 08 Sep 2026 02:14:36 PM (IST)
सागर जहरीली शराब कांड के बाद उमरिया में अलर्ट, आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, महरोई-उजनिया में मिलीं भट्ठियां
उमरिया में अवैध कच्ची शराब पर आबकारी का छापा

HighLights

  1. सागर घटना के बाद उमरिया आबकारी विभाग सक्रिय हुआ
  2. महरोई-उजनिया में छापे, भारी महुआ लाहन बरामद
  3. कच्ची शराब बनाने की भट्ठियां मिलीं, कार्रवाई हुई

नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। मध्य प्रदेश के सागर में नकली और कथित जहरीली शराब से हुई मौतों की घटना के बाद उमरिया जिले में आबकारी विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने शहर से लगे गांवों में छापेमार कार्रवाई कर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ अभियान शुरू किया है।

महरोई-उजनिया में मिला महुआ लाहन और भट्ठियां

आबकारी टीम ने महरोई गांव और उजनिया क्षेत्र में छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में महुआ लाहन बरामद किया गया। मौके पर कच्ची शराब बनाने की भट्ठियां भी मिलीं, जिन्हें टीम ने नष्ट करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की। सागर की घटना के बाद हुई इस कार्रवाई से विभाग की सक्रियता बढ़ी हुई नजर आ रही है।


कई इलाकों में चल रहा है अवैध कारोबार

स्थानीय लोगों के मुताबिक जिले के कई इलाकों में लंबे समय से कच्ची शराब बनाने और बेचने का अवैध कारोबार चल रहा है। भंगहा, रमपुरी, सरईया टोला और ज्वालामुखी जैसे क्षेत्रों में भी बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाए जाने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं, लेकिन इन स्थानों पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है।

वर्षों से नहीं चला व्यापक अभियान

आरोप है कि आबकारी विभाग ने पिछले कई वर्षों से जिले में कच्ची शराब के खिलाफ कोई बड़ा अभियान नहीं चलाया। स्थानीय लोगों का कहना है कि कच्ची शराब के सेवन से क्षेत्र में पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है, फिर भी इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग सका है।

यह भी पढ़ें- Ladli Behna Yojana 40th Installment: महिलाओं को सितंबर में मिलेंगे 1500 रुपये, जानिए किस तारीख तक आएगी किस्त और पात्रता

पूरे जिले में अभियान की जरूरत

सागर की घटना के बाद महरोई और उजनिया में हुई कार्रवाई से लोगों में उम्मीद जगी है, लेकिन नागरिकों का कहना है कि कार्रवाई सिर्फ कुछ इलाकों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। जिले के उन सभी क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाकर अवैध शराब निर्माण और बिक्री के पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई किए जाने की जरूरत है।