• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • जन्‍माष्‍टमी
  • गणेशोत्‍सव
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • उमरिया

सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व : खवासा बफर जोन में 'जुगनी' बाघिन का शिकार, वीडियो हुआ वायरल

पेंच टाइगर रिजर्व से प्रकृति का रोमांचक वीडियो सामने आया है। सिवनी जिले के खवासा बफर जोन में प्रसिद्ध 'जुगनी' बाघिन ने अपने शावकों के साथ मिलकर एक चीत...और पढ़ें

By Sanjay AgrawalEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 10:12:02 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 10:12:02 PM (IST)
सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व : खवासा बफर जोन में 'जुगनी' बाघिन का शिकार, वीडियो हुआ वायरल
हमला करने के बाद शिकार ले जाता बाघ परिवार। सौजन्‍य वीडियो ग्रैब

HighLights

  1. बाघ परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
  2. बाघिन ने बड़ी खामोशी और फुर्ती के साथ चीतल को दबोचा
  3. शावकों की उम्र लगभग 1.5 साल के बीच बताई जा रही है

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिवनी। शिकार को मुंह में दबाकर सड़क पार करते हुए इस बाघ परिवार का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना रविवार शाम की है, जब पर्यटक जंगल सफारी का आनंद ले रहे थे। पेंच टाइगर रिजर्व का खवासा बफर जोन (जिसे तेलिया/खवासा गेट क्षेत्र भी कहा जाता है)।

कुल चार में साथ केवल दो शावक ही नजर आए

बाघिन और उसके शावकों को शिकार के साथ सड़क पार करते हुए पर्यटकों ने लगभग 2 से 3 मिनट तक देखा। जुगनी बाघिन के कुल चार शावक हैं, लेकिन इस शिकार और सड़क पार करने के दौरान उसके साथ केवल दो शावक ही नजर आए। इन शावकों की उम्र लगभग 1.5 साल के बीच बताई जा रही है। सफारी के दौरान अचानक हुए इस घटनाक्रम का पर्यटकों ने वीडियो कैद कर लिया है।


जुगनी ने फुर्ती से किया शिकार

रविवार शाम को जब सफारी वाहन खवासा गेट के बफर क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी पर्यटकों की नजर 'जुगनी' बाघिन और उसके दो शावकों पर पड़ी। बाघिन ने बड़ी खामोशी और फुर्ती के साथ चीतल को दबोचा।

जंगल के भीतर से कच्ची सड़क तक ले गए

शिकार करने के बाद, बाघिन और दोनों शावक चीतल को घसीटते हुए जंगल के भीतर से कच्ची सड़क तक ले गए। दिनदहाड़े खुली सड़क पर 2-3 मिनट तक चले इस घटनाक्रम ने पर्यटकों को अचंभित कर दिया। इसके बाद बाघिन बड़ी सहजता से शिकार को लेकर सड़क के दूसरे छोर पर घने जंगल में ओझल हो गई।

पर्यटकों का रोमांच, सोशल मीडिया पर धूम

पेंच टाइगर रिजर्व हमेशा से अपनी समृद्ध जैव विविधता और बाघों की बेहतरीन साइटिंग्स के लिए दुनियाभर में मशहूर है। सफारी वाहनों में मौजूद पर्यटकों ने बिना देरी किए इस दुर्लभ दृश्य को अपने मोबाइल कैमरों में रिकाॅर्ड कर लिया।

फिटनेस और उसके डेढ़ साल के शावकों की फुर्ती

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफ्रार्म्स पर अपलोड हुआ, वाइल्डलाइफ प्रेमी रोमांचित हो गए। लोग जुगनी बाघिन की फिटनेस और उसके डेढ़ साल के शावकों की फुर्ती की जमकर तारीफ कर रहे हैं। विशेषज्ञों का भी मानना है कि वन्यजीवों का ऐसा प्राकृतिक व्यवहार देखने से ईको-टूरिज्म और वन्यजीव संरक्षण दोनों को बढ़ावा मिलता है।

यह भी पढ़ें- '500 मीटर तक घसीटता रहा कंटेनर...': राजगढ़ में सड़क हादसे का दर्दनाक मंजर, पत्नी की मौके पर मौत