• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • विदिशा

विदिशा में दर्दनाक हादसा: बाइक से जा रहे युवक के गले में फंसा 11 KV का झूलता तार, लोगाें के सामने तड़प-तड़प कर गई जान

करंट का प्रवाह इतना अधिक था कि कोई भी व्यक्ति उन्हें बचाने के लिए पास नहीं जा सका। ग्रामीणों का आरोप है कि तुरंत बिजली कंपनी के अधिकारियों को लगातार फ...और पढ़ें

By Ajay JainEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 31 May 2026 04:25:52 PM (IST)Updated Date: Sun, 31 May 2026 04:29:06 PM (IST)
  • Join करें
विदिशा में दर्दनाक हादसा: बाइक से जा रहे युवक के गले में फंसा 11 KV का झूलता तार, लोगाें के सामने तड़प-तड़प कर गई जान
मृतक भूपेंद्र जोशी का जीवित अवस्था का फोटो और घटना स्थल जहां उसकी मौत हुई। नईदुनिया।

HighLights

  1. सिरोंज के पैकोली गांव में 11 केवी लाइन की चपेट में आने से 32 वर्षीय भूपेंद्र जोशी की मौत
  2. घटना के बाद डेढ़ घंटे तक बिजली बंद नहीं हुई, अधिकारियों ने ग्रामीणों के फोन नहीं उठाए
  3. आक्रोशित लोगों के सामने प्रशासन ने जांच और परिजनों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, सिरोंज (विदिशा)। बिजली विभाग की कथित लापरवाही ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। शनिवार सुबह सिरोंज तहसील के पैकोली गांव निवासी 32 वर्षीय भूपेंद्र जोशी की 11 केवी विद्युत लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह करीब 6:30 बजे भूपेंद्र किसी काम से पड़ोसी गांव बांसखेड़ी जा रहे थे। रास्ते में विद्युत लाइन का एक तार असामान्य रूप से नीचे झूल रहा था। बाइक से गुजरते समय तार अचानक उनके गले से टकरा गया और वे तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना शक्तिशाली था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


बेबस देखते रहे ग्रामीण

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन तार में दौड़ रहे करंट के कारण कोई भी भूपेंद्र के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। ग्रामीणों का कहना है कि वे अपनी आंखों के सामने एक युवक को तड़पते हुए देखते रहे, लेकिन उसे बचाने के लिए कुछ नहीं कर सके।

फोन करते रहे, किसी ने नहीं उठाया'

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि हादसे की सूचना मिलते ही बिजली कंपनी के अधिकारियों को लगातार फोन किए गए, लेकिन किसी ने कॉल रिसीव नहीं की। सबसे गंभीर आरोप यह है कि दुर्घटना के लगभग डेढ़ घंटे बाद बिजली सप्लाई बंद की गई।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली काट दी जाती, तो शायद स्थिति कुछ और हो सकती थी। इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें- 5 दिन तक बेटे के शव के साथ रही बुजुर्ग मां, बाइबल पढ़कर जिंदा करने की कर रही थी कोशिश, बदबू फैली तब लगी खबर

आक्रोशित ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप था कि क्षेत्र में जर्जर और झूलती बिजली लाइनों की शिकायतें पहले भी की जा चुकी हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की।

प्रशासन ने जांच और सहायता का भरोसा दिया

ग्रामीणों के प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार संजय चौरसिया, दीपनखेड़ा थाना प्रभारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

तहसीलदार संजय चौरसिया ने बताया कि पंचनामा तैयार कर लिया गया है। मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि किन परिस्थितियों में तार नीचे झूल रहा था और दुर्घटना के लिए कौन जिम्मेदार है।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।